Airport Look:प्रिंटिड सूट, हाथों में चूड़ा, शादी के बाद पहली बार इस अंदाज में पति आदित्य संग मुंबई लौटी नई नवेली दुल्हन यामी

Edited By Smita Sharma, Updated: 26 Jun, 2021 08:18 AM

yami gautam and aditya dhar make their first public appearance in mumbai

एक्ट्रेस यामी गौतम हाल ही में निर्देशक आदित्य धर संग शादी के बंधन में बंधी थी। यामी की शादी की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं थी जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया। वहीं अब शादी के बाद यामी पहली बार पति आदित्य संग पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट हुईं।

मुंबई: एक्ट्रेस यामी गौतम हाल ही में निर्देशक आदित्य धर संग शादी के बंधन में बंधी थी। यामी की शादी की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं थी जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया। वहीं अब शादी के बाद यामी पहली बार पति आदित्य संग पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट हुईं।

PunjabKesari

कपल को परिवार संग मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान हर कोई नई नवेली दुल्हन यामी के अवतार को देखता ही रह गया। यामी इस दौरान पिंक एंड व्हाइट प्रिंटिड सूट में बला की खूबसूरत दिखी।

PunjabKesari

हाथों में पहना लाल चूड़ा उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। वहीं आदित्य धर की बात करें तो वह जींस और ब्लैक टीशर्ट में हैंडसम दिखे। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए दोनों ने फेस को मास्क से कवर किया था। फैंस यामी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि 4 जून को ही आदित्य धर के साथ शादी कर यामी ने हर किसी को सरप्राइज़ कर दिया था। यामी ने इंस्टा पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया था। 

PunjabKesari
यामी गौतम और आदित्य धर ने फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में साथ काम किया था। आदित्य धर ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया था जबकि यामी गौतम ने इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। माना जा रहा है कि तभी से इन दोनों के बीच दोस्ती और प्यार बढ़ा। मगर कभी भी इन दोनों ने ही अपनी रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं की।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!