बेटे की देखभाल में बिजी हुईं अनुष्का तो वामिका को लंच डेट पर लेकर निकले विराट, लंदन से वायरल हुई पापा बेटी की तस्वीर ने जीता सबका दिल

Edited By Smita Sharma, Updated: 27 Feb, 2024 01:34 PM

virat kohli lunch date with daughter vamika

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। कपल ने  15 फरवरी, 2024 को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। अनुष्का ने लंदन में एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। लाडले के जन्म के 5 दिन बाद अनुष्का और विराट ने इस गुड न्यूज...

मुंबई: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। कपल ने  15 फरवरी, 2024 को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। अनुष्का ने लंदन में एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। लाडले के जन्म के 5 दिन बाद अनुष्का और विराट ने इस गुड न्यूज को शेयर किया। कपल ने अपने लाडले का नाम अकाय रखा है। अब बेटे के जन्म के बाद जहां अनुष्का उसकी देखभाल में बिजी हैं। वहीं विराट डैड ड्यूटी निभाते हुए अपनी लाडली बेटी वामिका की देखभाल करना सुनिश्चित कर रहे हैं।

PunjabKesari

हाल ही में विराट को बेटी वामिका के साथ लंदन के एक रेस्टोरेंट में स्पाॅट किया गया। बाप-बेटी की ये जोड़ी कैफे में लंच डेट एंजाॅय करती दिखी। तस्वीर में जहां वामिका अपने खाने में बिजी दिखीं। वहीं विराट फोन में बिजी देखे। लुक की बात करें तो वामिका ब्लू एंड व्हाइट धारीदार स्वेटर में क्यूट दिखी।

 

PunjabKesari

हमेशा की तरह इस बार भी वामिका कैमरे की तरफ पीठ किए नजर आईं। वामिका अपने लंबे बालों को पोनीटेल में बांधे हुए नजर आईं जिसने हर किसी का ध्यान खींचा। पापा-बेटी की बॉन्डिंग लोगों को वैसे ही बहुत पसंद आती है और अब दोनों को साथ में देखकर फैंस बहुत खुश हो गए हैं। वामिका को देखकर लोग कह रहे हैं कि वो कितनी जल्दी इतनी बड़ी हो गई हैं।

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म जीरो में शाहरुख खान के साथ नजर आईं थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। उसके बाद ही अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया था। अब अनुष्का जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!