भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में मुख्य आरोपी सिंगर समर सिंह गिरफ्तार, गाजियाबाद से पुलिस ने किया अरेस्ट

Edited By suman prajapati, Updated: 07 Apr, 2023 11:15 AM

singer samar singh arrested by police in akanksha dubey death case

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे 26 मार्च को सारनाथ के होटल सुमेंद्र रेजीडेंसी में मृत पाई गई थीं। मृत पाए जाने से कुछ घंटे पहले एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर लाइव हुईं और सिसकती नजर आईं थीं। 12 दिन बाद अब पुलिस ने आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के...

बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे 26 मार्च को सारनाथ के होटल सुमेंद्र रेजीडेंसी में मृत पाई गई थीं। मृत पाए जाने से कुछ घंटे पहले एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर लाइव हुईं और सिसकती नजर आईं थीं। 12 दिन बाद अब पुलिस ने आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में भोजपुरी सिंगर और उनके बॉयफ्रेंड समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने समर सिंह को गाजियाबाद से अरेस्ट किया है। अब पुलिस उन्हें अदालत में पेशकर ट्रांजिट रिमांड के लिए बनारस ले जाने की तैयारी कर रही है। समर सिंह के भाई संजय सिंह पर भी आकांक्षा सुसाइड केस में कई आरोप लगे हैं।

 

PunjabKesari

 

आकांक्षा की मां ने समर सिंह पर लगाए थे आरोप

जानकारी के मुताबिक, मृतक एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने 27 मार्च को भोजपुरी गायक के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आकांक्षा की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने समर के साथ तीन साल तक काम किया, लेकिन उसने उसे एक पैसा नहीं दिया। उसने प्राथमिकी में कहा कि समर पर उसके 3 करोड़ रुपये बकाया थे और जब आकांक्षा इसके लिए कहती थी, तो समर उसे प्रताड़ित करता था और उसकी पिटाई करता था। जब भी वह अन्य कलाकारों के साथ काम करने की कोशिश करती थी, तो वह उसे परेशान करता था।

 

वकील ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठाया सवाल

मधु दुबे के वकील ने हाल में ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर संदेह जताया था कि इसमें गड़बड़ी है। आखिर एक्ट्रेस के पेट से मिला भूरा पद्धार्थ क्या है इसकी जांच क्यों नहीं हो रही है।

 

एक्ट्रेस की मौत के बाद पुलिस ने बताया था कि आकांक्षा दुबे और समर सिंह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। संभव है कि दोनों का ब्रेकअप हुआ होगा और उन्होंने तनाव में आकर सुसाइड का फैसला लिया होगा। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!