रकुल-जैकी की शादी: शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा संग स्टेज पर लगाई आग, 'मुड्डियां तों बचके रहीं' गाने पर जमकर थिरका कपल

Edited By Smita Sharma, Updated: 21 Feb, 2024 02:23 PM

shilpa shetty raj kundra perform at rakul jackky sangeet ceremony

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी आज बुधवार को शादी रचाने जा रहे हैं। गोवा में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का प्री वेडिंग फंक्शन रखा गया। 20 फरवरी को कपल की संगीत और मेहंदी सेरेमनी रखी गई जिसकी झलकियां अब सामने आई हैं।

मुंबई: एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी आज बुधवार को शादी रचाने जा रहे हैं। गोवा में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का प्री वेडिंग फंक्शन रखा गया। 20 फरवरी को कपल की संगीत और मेहंदी सेरेमनी रखी गई जिसकी झलकियां अब सामने आई हैं।

 

PunjabKesari

 

रकुल ने अपने हाथों पर जैकी ने नाम की मेहंदी लगवाई। वहीं शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने रकुल-जैकी की संगीत सेरेमनी में खूब धमाल मचाया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ ''मुड्डियां तों बचके रहीं' गाने पर डांस कर रहे हैं। वीडियो में ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस ने ब्लू साड़ी पहनी हुई है तो राज कुंद्रा भी इंडो वेस्टर्न में दिख रहे हैं। अब लाजमी है इतने जबरदस्त परफॉर्मेंस देख जैकी और रकुल भी फूले नहीं समा रहे होंगे।

PunjabKesari


पहले सिख रीति रिवाज से शादी रचाएगा कपल 

 खबरों के मुताबिक कपल दो रीति रिवाज सिंधी और सिख रीति रिवाज से शादी करेगा।  रकुल के परिवार की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए कपल सबसे पहले सिख रीति रिवाज से शादी रचाएगा। वहीं अब कपल की शादी से जुड़ी एक तस्वीर सामने आई है। सामने आई तस्वीर एक पोस्टर है। आप देख सकते हैं पोस्टर पर एक गुरूद्वारा बना है जिसके सामने लड़का लड़की दुल्हा दुल्हन के लुक में बैठे हैं। पोस्ट में लिखा-रकुल-जैकी के आनंद कारज में आपका स्वागत है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!