प्रभास ने खुद का रिकॉर्ड तोड़ा, सलार पार्ट वन ने निज़ाम में बाहुबली 2 से किया ज्यादा कलेक्शन

Edited By Varsha Yadav, Updated: 05 Jan, 2024 04:42 PM

salaar part one collected more than baahubali 2 in nizam

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी एक्शन से भरपूर ये फिल्म एक तूफान की तरह सामने आई है और लगातार आगे बढ़ रही है। जी हां, जहां फिल्म रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं इसने अपने नाम एक और रिकॉर्ड जोड़ लिया है। इस फिल्म ने निज़ाम में बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के...

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सलार: पार्ट 1 - सीजफायर अपनी रिलीज के बाद से दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी एक्शन से भरपूर ये फिल्म एक तूफान की तरह सामने आई है और लगातार आगे बढ़ रही है। जी हां, जहां फिल्म रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं इसने अपने नाम एक और रिकॉर्ड जोड़ लिया है। इस फिल्म ने निज़ाम में बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इस तरह से रिलेब स्टार प्रभास ने खुद अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सलार: पार्ट 1 - सीजफायर की जबरदस्त सफलता के साथ, प्रभास ने वास्तव में खुद को बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत ताकत के रूप में स्थापित कर लिया है। यह फिल्म निज़ाम क्षेत्र में एक रिकॉर्ड ब्रेकर के रूप में आई है। अब फिल्म ने बाहुबली 2: द कन्क्लूजन निज़ाम रिकॉर्ड को पार कर लिया है और इसका इरादा निज़ाम क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड बनाना है। फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई की और वीकडेज के दिनों में भी शानदार ऑक्यूपेंसी के साथ सफलतापूर्वक चली।

इसके अलावा, सलार: पार्ट 1 - सीजफायर ने पहले ही दुनिया भर में 500 करोड़ का मील का पत्थर पार करके विश्व स्तर पर एक रिकॉर्ड बनाया है। यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है।

होम्बले फिल्म्स की सलार: पार्ट 1 सीजफायर का निर्देशन फिल्म निर्माता प्रशांत नील ने किया हैं और इसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं। वहीं, फिल्म विजय किरागांदुर द्वारा निर्मीत हैं। यह फिल्म अब सिनेमाघरों आ चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!