इंटरनेट पर वायरल हुआ लेस्बियन कपल का रोमांटिक फोटोशूट, ऐसी है अदीला-फातिमा की लव स्टोरी

Edited By suman prajapati, Updated: 29 Nov, 2022 05:37 PM

romantic photoshoot of lesbian couple went viral on the internet

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लेस्बियन कपल का फोटोशूट लोगों के बीच खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों के इस फोटोशूट को देखने के बाद लोग खूब हैरान हो रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लेस्बियन कपल का फोटोशूट लोगों के बीच खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों के इस फोटोशूट को देखने के बाद लोग खूब हैरान हो रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

ये लेस्बियन कपल बचपन की सहेलियां हैं, जिनका नाम फातिमा और अदीला है। इन दोनों को स्कूल के दिनों में ही एक दूजे पर दिल आ गया था और अब दोनों ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला लिया है। हालांकि, इन्हें अपना प्यार पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। यहां तक कि उन्हें कोर्ट तक का चक्कर काटना पड़ा।

PunjabKesari

 

फातिमा और अदीला एक दूजे संग रहने के लिए अपने घर से फरार हो गईं और LGBTQIA+ वेलफेयर सेंटर में जाकर आसरा ले लिया। यहां उनके परिवार वाले भी पहुंच गए और बहुत हंगामे के बाद दोनों लड़कियों को वहां से ले गए।

PunjabKesari

 

इसके बाद अदीला अपने हक के लिए केरल हाई कोर्ट पहुंच गई। कोर्ट ने 31 मई 2022 को कपल को साथ रहने की इजाजत दे दी। इसके बाद से दोनों साथ में रह रही हैं। अब वे दोनों चेन्नई में रहती हैं और एक आईटी कंपनी में काम करती हैं। हाल ही उऩ्होंने रोमांटिक फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। 

PunjabKesari


दोनों की यह तस्वीरें देख लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने शादी कर ली है, लेकिन हाल ही में कपल ने एक इंटरव्यू में बताया कि अभी तक उन दोनों ने शादी नहीं की। हालांकि, समय आने पर वे दोनों शादी भी करेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!