ईरानी महिलाओं के आंदोलन के समर्थन में उतरीं प्रियंका, बोलीं- 'चुनौती देने के लिए अपने जीवन को जोखिम में डालना आसान नहीं'

Edited By suman prajapati, Updated: 07 Oct, 2022 10:34 AM

priyanka comes in support of iranian women s movement

ग्लोबल एक्ट्रेस बन चुकी प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने काम और लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह न सिर्फ एक सुपर एक्ट्रेस हैं, बल्कि देश और विदेश के लोग भलाई कार्यों में भी उन्होंने काफी योगदान दिया है। वह अक्सर विवादित मुद्दों पर अपनी राय देती...

बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लोबल एक्ट्रेस बन चुकी प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने काम और लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह न सिर्फ एक सुपर एक्ट्रेस हैं, बल्कि देश और विदेश के लोग भलाई कार्यों में भी उन्होंने काफी योगदान दिया है। वह अक्सर विवादित मुद्दों पर अपनी राय देती नजर आती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने महसा अमिनी की मौत पर विरोध कर रही ईरानी महिलाओं का समर्थन किया है।

 

महसा अमिनी के विरोध में चल रहे ईरानी महिलाओं के आंदोलन का समर्थन करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा- ईरान और दुनिया भर में महिलाएं खड़ी हैं और अपनी आवाज उठा रही हैं, सार्वजनिक रूप से अपने बाल काट रही हैं और महसा अमिनी के लिए कई अन्य रूपों का विरोध कर रही हैं। ईरानी नैतिकता पुलिस ने इनके युवा जीवन को इतनी बेरहमी से छीन लिया वो भी उसके हिजाब को ‘गलत तरीके से’ पहनने के लिए।

 


प्रिंयंका ने आगे लिखा- जो आवाजें जबरदस्ती चुप्पी के बाद बोलती हैं, वे ज्वालामुखी की तरह फट जाएंगी! और वे नहीं रुकेंगी और न ही दबेंगी। प्रियंका चोपड़ा ने आगे आंदोलन कर रही महिलाओं की तारीफ करते हुए लिखा कि मैं आपके साहस और आपके उद्देश्य से हैरान हूं। अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए और चुनौती देने के लिए अपने जीवन को जोखिम में डालना आसान नहीं है। लेकिन, आप साहसी महिलाएं हैं जो हर दिन ऐसा कर रही हैं।

 

इसके साथ ही प्रियंका ने इस आंदोलन के साथ और भी लोगों को जुड़ने के लिए भी अपील की और सत्ता में बैठे लोगों से इन महिलाओं की आवाज सुनने और उन्हें समझने का भी आग्रह किया।

बता दें कि महसा को 13 सितंबर को हिजाब सही तरीके से न पहनने के जुर्म में   ईरानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद कुछ दिन बाद ही उसकी मौत हो गई थी। इस घटना पर गुस्साई ईरानी महिलाएं सड़कों पर जबरदस्त विरोध कर रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!