किचन में मां प्रियंका का खूब हाथ बंटाने लगी है नन्ही मालती, 2 साल की बिटिया को रोटी बनाते देख हैरत में पड़े लोग

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Aug, 2024 06:51 PM

priyanka chopra shares pic of her daughter malti marie making roti

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2022 में पति निक जोनस के साथ सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी का स्वागत किया था। कपल की लाडली अब 2 साल की हो गई हैं और अपनी मां के साथ घर के कामकाज में हाथ बंटा रही हैं। बेटी का ये अंदाज देख प्रियंका का दिल खुशी से भर...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2022 में पति निक जोनस के साथ सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी का स्वागत किया था। कपल की लाडली अब 2 साल की हो गई हैं और अपनी मां के साथ घर के कामकाज में हाथ बंटा रही हैं। बेटी का ये अंदाज देख प्रियंका का दिल खुशी से भर आया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर नन्हीं गुड़िया के कारनामों की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

PunjabKesari


प्रियंका द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मालती अपने छोटे-छोटे हाथों से रोटी बेलती दिखाई दे रही हैं। नन्ही का ये अंदाज देख फैंस काफी हैरान हैं और हर कोई उन पर खूब प्यार लुटा रहा है।

PunjabKesari

एक फोटो में प्रियंका ने अपनी फेवरेट सब्जी भिंडी की झलक दिखाई है, जो उनकी मां ने एक्ट्रेस के लिए तैयार की है।

PunjabKesari

 


इसके अलावा एक फोटो में प्रियंका मालती मैरी के साथ माइक लेकर सिंगिंग करती दिखाई दे रही हैं।

PunjabKesari


बता दें, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द ब्लफ की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि, वह बीच में वक्त निकालकर अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पैंड करती रहती हैं।

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!