Citadel के प्रिमियर पर रेड ड्रेस में पति निक जोनस का हाथ थामें पहुंची प्रियंका चोपड़ा, कपल ने दिए किलर पोज

Edited By Diksha Raghuwanshi, Updated: 19 Apr, 2023 02:58 PM

priyanka chopra reached at the premiere of citadel

प्रीमियर के दौरान प्रियंका ने रेड ड्रेस पहनी थी, जिसमें वे काफी हॉट नज़र आ रहीं हैं।

मुंबई। ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग हॉलीवुड वेब सीरीज ‘citadel’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहीं हैं। इस सीरीज के प्रमोशन के लिए प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी और पति के साथ इंडिया भी आई थी। एक्ट्रेस अपनी वेब सीरीज का विदेशों में भी जमकर प्रमोशन कर रही हैं।    

अब हाल ही में 'सिटाडेल' का एक प्रीमियर रखा गया था। इस प्रीमियर पर प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पहुंचीं थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की प्रीमियर की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोमांटिक फोटोज देख फैंस होश खो बैठे हैं।

प्रीमियर के दौरान प्रियंका ने रेड ड्रेस पहनी थी, जिसमें वे काफी हॉट नज़र आ रहीं हैं। एक्ट्रेस ने प्रिमियर में पति के साथ हाथ पकड़कर एन्ट्री की। प्रियंका चोपड़ा का ये लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की फोटोज फैंस को खूब पसंद आई। वेब सीरीज 'सिटाडेल' प्रीमियर से आई इन फोटोज में प्रियंका चोपड़ा बेहद हसीन लग रहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा की इन फोटोज को फैंस खूब शेयर कर रहें हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मीडिया के सामने काफी रेमांटिक पोज दिए। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इन फोटोज को फैंस खूब शेयर कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। उनकी इस सीरीज का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहें हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!