Edited By suman prajapati, Updated: 23 Jan, 2024 12:51 PM
22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरा देश श्री राम के रंग में रंगा नजर आया। प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के बाद रात को लोगों ने अपने घरों और मंदिरों में दीपमाला और आतिशबाजी भी की, यानी पूरे देश में दीवाली जैसा माहौल देखने को मिला।...
बॉलीवुड तड़का टीम. 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरा देश श्री राम के रंग में रंगा नजर आया। प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के बाद रात को लोगों ने अपने घरों और मंदिरों में दीपमाला और आतिशबाजी भी की, यानी पूरे देश में दीवाली जैसा माहौल देखने को मिला। वहीं, कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस दिन का जश्न मनाते हुए अपने घरों में दीए जलाए। इसी बीच मशहूर टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह ने भी इस मौके पर बेटे संग अपने घर में दीपमाला की, जिसका वीडियो उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है।
मोहिना कुमारी ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर बेटे संग घर में की दीपमाला का वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा- 'धर्म, मर्यादा, कर्तव्य और कर्म की सुंदरता का जश्न। हमारे इतिहास, हमारी संस्कृति और बचपन की कहानियों की यादों का जश्न। श्री राम का जश्न मना रहे हैं।'
वीडियो में देखा जा सकता है कि वह राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने का खूब जश्न मना रही है। वह एक थाल में कई सारे दीए रख अपने बेटे अयांश संग उन्हें जला रही है। इसके बाद वह उन्हें अपनी फैमिली के अन्य सदस्यों संग जलाती हैं और प्रभू श्री राम के रंग में रंगी नजर आती है।
इस दौरान मोहिन रेड कलर के आउटफिट में सिंपल पर खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनके बेटे पिंक टी शर्ट और सिर पर रेड कैप लगाए बेहद क्यूट लग रहे हैं। फैंस मोहिना कुमारी के इस खूबसूरत वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बता दें, मोहिना कुमारी टीवी की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपने किरदार से लोगों का खूब दिल जीता। हालांकि, साल 2019 में अध्यात्मिक गुरू सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत संग शादी के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली और अपने परिवार की खुशियों में ध्यान देने लगीं। साल 2022 में एक्ट्रेस ने बेटे अयांश का स्वागत किया था।