पकी दाढ़ी..चेहरे पर मुस्कान..घर लौटे गुरुचरण सिंह की पहली तस्वीर आई सामने

Edited By Smita Sharma, Updated: 18 May, 2024 12:50 PM

gurucharan singh s first photo after returning home actor is all smile

: 22 अप्रैल से लापता 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'रोशन सिंह सोढ़ी' उर्फ गुरुचरण सिंह घर लौट आए हैं। उनके पिता ने उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस गुरुचरण की खोज में लगी हुई थी लेकिन गुत्थी सुलझने के बजाय उलझती जा रही थी।  अब...

मुंबई: 22 अप्रैल से लापता 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'रोशन सिंह सोढ़ी' उर्फ गुरुचरण सिंह घर लौट आए हैं। उनके पिता ने उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

 

PunjabKesari

 

पुलिस गुरुचरण की खोज में लगी हुई थी लेकिन गुत्थी सुलझने के बजाय उलझती जा रही थी।  अब आखिरकार 25 दिन बाद उनकी घर वापसी हो गई है। घर लौटे गुरुचरण की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है।

PunjabKesari

 

तस्वीर में गुरुचरण सिंह पुलिसकर्मी के बगल में खड़े होकर मुस्कुरा रहे हैं। वो थके हुए लग रहे हैं। सामने आई तस्वीर में गुरुचरण सिंह ने धारीदार पगड़ी और काली टी-शर्ट पहनी हुई है। उनकी दाढ़ी पकी हुई है इसलिए लोग उन्हें देखकर बूढ़ा समझ रहे हैं।

PunjabKesari

 

घर लौटने के तुरंत बाद  एक्टर से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की और एक स्थानीय अदालत के सामने उनका बयान दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि एक्टर ने बताया है कि वह आध्यात्मिक यात्रा के लिए घर से निकले थे। वो कई दिनों तक अमृतसर रुके फिर लुधियाना रुके और फिर गुरुद्वारों के दर्शन किए। फिर उन्हें एहसास हुआ अब उन्हें घर लौट जाना चाहिए और वो वापस घर आ गए। अब पुलिस आगे की भी जांच कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

पुलिस ने ये भी बताया कि एक्टर के पिता हरजीत सिंह शुरू में हमसे बात करने में झिझक रहे थे। जब उनसे उनके बेटे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें घर वापस आए 2 दिन हो गए हैं।'

PunjabKesari

 

बता दें कि 22 अप्रैल को दिल्ली वाले घर से मुंबई के लिए निकले थे लेकिन वो वहां पहुंचे ही नहीं। उनके लापता होने की खबर लोगों को तब लगी जब 26 अप्रैल को उनके पिता ने इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई। गौरतलब है कि पुलिस ने इस केस कोकिडनैपिंग से जोड़ा था।

इसके बाद सोढ़ी को लेकर खबर आ रही थी कि वो आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उनका मोबाइल भी बंद था। इस केस को लेकर कहा जा रहा था वो पैसों की तंगी से गुजर रहे थे। उन्होंने 14 हजार रुपए एटीएम से निकाले। खबरें ये भी आ रही थी कि सोढ़ी की शादी होने वाली थी लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हुई और उनके करीबियों ने इस बात को सिरे से नकारा था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!