रणवीर का हाथ थाम 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' देखने थिएटर पहुंची दीपिका, अलग अंदाज में पति की फिल्म प्रमोट करती आईं नजर

Edited By suman prajapati, Updated: 30 Jul, 2023 11:34 AM

deepika seen promoting husband rocky aur rani ki prem kahani in different way

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों का खासा प्यार मिल रहा है। इसी बीच बीते शनिवार रणवीर सिंह की रियल लाइफ रानी दीपिका पादुकोण 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'...

बॉलीवुड तड़का टीम. आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों का खासा प्यार मिल रहा है। इसी बीच बीते शनिवार रणवीर सिंह की रियल लाइफ रानी दीपिका पादुकोण 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' देखने थिएटर पहुंची। पीवीआर के बाहर दीपिका अलग तरीके से पति रणवीर सिंह की फिल्म का प्रमोशन करती नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका अपने पति के साथ उनकी मूवी देखने के लिए पीवीआर के बाहर स्पॉट होती है। इस दौरान जो देखने वाली खास बात है वो है उनकी कस्टमाइज्ड जैकेट के पीछे रणवीर की फोटो प्रिंट है। इस जैकेट को पहनकर दीपिका रणवीर का हाथ थामे फिल्म देखने पहुंचीं। पति की फिल्म प्रमोट करने का दीपिका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

बता दें, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुाई को पर्दे पर रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होती दिखाई दे रही है। फिल्म ने पहले दिन 11.50 करोड़ की कमाई की। वहीं दूसरे दिन 16 करोड़ कमाए हैं और दो दिनों में कुल 27.10 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!