मुसीबत में रणबीर कपूर: केक पर शराब डाल जलाई आग...जय माता के लगाए जयकारे, थाने पहुंचा मामला

Edited By Smita Sharma, Updated: 28 Dec, 2023 11:05 AM

complaint against ranbir kapoor over viral christmas lunch video

बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। रणबीर र धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है। मामला क्रिसमस सेलिब्रेशन से जुड़ा है। दरअसल, हाल ही रणबीर ने घर पर परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया।


मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। रणबीर र धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है। मामला क्रिसमस सेलिब्रेशन से जुड़ा है। दरअसल, हाल ही रणबीर ने घर पर परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया।

PunjabKesari

इसका एक वीडियो सामने आया, जिसमें रणबीर केक पर शराब डालकर आग लगाते और फिर 'जय माता दी' बोलते नजर आ रहे थे। इसी वीडियो के चलते उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। रणबीर के परिवार के खिलाफ भी शिकायत की गई है। एक्टर और उनके परिवार के खिलाफ IPC की धारा 295, 509, और 34 के तहत FIR दर्ज की जाए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pooja Desai (@poojadesai)

यह शिकायत वकील संजय तिवारी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा के जरिए की है। उन्होंने एक शिकायत पत्र लिखा जिसमें दावा किया कि वीडियो में रणबीर कपूर केक पर शराब डालकर उसे जलाते हुए 'जय माता दी' बोल रहे हैं।

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले शुद्ध चीजों और सामग्री की आहूति देकर अग्नि देवता का आह्वान किया जाता है। लेकिन रणबीर कपूर ने इसके लिए अशुद्ध चीजों, जैसे कि शराब का इस्तेमाल किया, जोकि हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। शराब डालकर आग लगाने के बाद जैसे ही रणबीर ने जय माता दी बोला, वैसे ही परिवार के अन्य लोग भी बोलने लगे। शिकायत पत्र में कहा गया है कि इन सभी ने जानबूझकर हिंदू धर्म में वर्जित मदिरा जैसे पदार्थ का इस्तेमाल करके जय माता दी बोला।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!