एक्स BF ऋत्विक के बर्थडे पर आशा नेगी का स्पेशल मैसेज, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट
Edited By Smita Sharma, Updated: 07 Nov, 2020 10:58 AM

एक वक्त था जब एक्ट्रेस आशा नेगी और एक्टर ऋत्विक धनजानी टीवी इंडस्ट्री की बेस्ट जोड़ी थी। पवित्र रिश्ता में बनी ये रील जोड़ी असल जिंदगी में भी कपल बन गई थी। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों का ब्रेकअप हो गया।
मुंबई: एक वक्त था जब एक्ट्रेस आशा नेगी और एक्टर ऋत्विक धनजानी टीवी इंडस्ट्री की बेस्ट जोड़ी थी। पवित्र रिश्ता में बनी ये रील जोड़ी असल जिंदगी में भी कपल बन गई थी। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों का ब्रेकअप हो गया।
भले ही अब आशा और ऋत्विक अलग हो गए हों लेकिन आज भी इनके बीच अच्छी दोस्ती है। हाल ही में आशा ने ऋत्विक के लिए एक खूबसूरत मैसेज शेयर किया।

दरअसल 5 नंबवर को ऋत्विक धनजानी ने अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर आशा नेगी ने भी एक्स बाॅयफ्रेंड ऋत्विक को बधाई दी और साथ एक स्पेशल मैसेज लिखा। आशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर में ऋत्वि की एक तस्वीर शेयर की और लिखा- 'बर्थडे की शुभकामनाएं ऋत्विक धनजानी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ऋत्विक के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और सफलता के लिए शुभकामनाएं।
इससे पहले जब आशा नेगी का बर्थडे था तब ऋत्विक धनजानी ने भी उन्हें शुभकानाएं दी थीं। ऋत्विक ने लिखा- '2020 में तुम्हारे बर्थडे के जश्न की सही परिभाषा। तुम खुद से प्यार करने वाली और आकृषण की निशानी हो। तुम्हारे जैसे, अपने आप को प्यार करने में सक्षम होना तुम्हारा सबसे सच्चा रूप है। अपने आप से प्यार करना की ही वह वजह है, जिसके चलते भगवान की रोशनी तुम पर चमकती रहती है।'

बता दें कि साल 2013 में आशा और ऋत्विक ने अपने रिश्ते को पब्लिकली अनाउंस किया था। दोनों एक साथ टीवी शो नच बलिए में नजर आए।उन्होंने ये शो जीता भी था। साल 2019 में दोनों की शादी की अफवाह भी उड़ी लेकिन इसके बाद दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए।
Related Story

इटली के सैनरेमो फेस्टिवल में ‘सैंडोकन’ के 50 साल का जश्न, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पल

'धुरंधर' डायरेक्टर आदित्य धर के बर्थडे पर वाइफ यामी गौतम का प्यार भरा पोस्ट, लिखा- काश! मेरे पास...

पेड्डी टीम ने जाह्नवी कपूर के जन्मदिन पर शेयर किया स्पेशल BTS वीडियो, कहा- 'आंखों से बोलती...

विजय देवरकोंडा की दुल्हनिया बनीं रश्मिका, धोती पहन दूल्हा बने एक्टर, शेयर किया पहला पोस्ट तो मिली...

'अब आपको मेरे पति से मिलवाते हैं..विजय संग शादी के बाद रश्मिका का पहला पोस्ट, लंबा-चौड़ा नोट लिख...

'हर दिन आपका दिन है..महिलाओं के नाम कंगना रनौत के किया लंबा पोस्ट, कहा- अपनी शक्तियों को जानें

शादी के बाद गौरव कपूर का पहला पोस्ट, वाइफ कृतिका कामरा संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

मां पम्मी अरोड़ा के निधन से टूटीं टिस्का चोपड़ा, लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द

शादी से पहले रश्मिका-विजय ने PM मोदी को दिया हैदराबाद में होने वाले ग्रैंड रिसेप्शन का न्योता, अब...

'भूत बंगला' से अक्षय कुमार का वीडियो वायरल, बिना सिर वाले भूत के साथ मस्ती करते आए नज़र