Edited By Updated: 01 May, 2015 01:21 PM

दुनियाभर बहुत सारे देश हैं और हर देश के अपने रिवाज और खाने-पीने के अपने तौर- तरीके हैं। वैसे तो लोग घूमने-फिरने जाते हैं तो वहां की मशहूर और अलग-अलग तरह की डिश का सेवन करते हैं लेकिन...
दुनियाभर बहुत सारे देश हैं और हर देश के अपने रिवाज और खाने-पीने के अपने तौर- तरीके हैं। वैसे तो लोग घूमने-फिरने जाते हैं तो वहां की मशहूर और अलग-अलग तरह की डिश का सेवन करते हैं लेकिन चीन की सड़कों में मिलने वाले यह अजीबोगरीब भोजन शायद आप कभी न खाना चाहें लेकिन वहां के लोग इसे बड़े चाव के साथ खाते हैं।
चलिए आपको दिखाएं चीन की स्ट्रीट बाजार में मिलने वाले अजीबोगरीब डिशः-
1. तली हुई मकड़ियांः चीनी लोग तली हुई मकड़ियां बड़े मजे से खाते हैं हालांकि जिसने इसकी फोटो खींची वह इसे देखकर डर गया था। यह डिश चीन के हांग्जो में बाजार में मिलती हैं।
2. तला हुआ केकड़ाः वैसे तो केकड़ा कई देशों में खाया जाता है लेकिन यह स्वादिष्ट तब लगता है जब यह अच्छी तरह से पकाया गया हो लेकिन चीन में इसे डिप फराई कर बेचा जाता है।
3. बत्तख की खोपड़ीः चीनी लोग बत्तख की खोपड़ी बड़े मजे से खाते हैं हालांकि उसकी चोंच पर ही मांस होता है खोपड़ी पर कम ही।
4. चिकनः मुर्गियों के बच्चे को खाना लोगों को बहुत पसंद हैं।
5. उड़ने वाली छिपकलीः इन फ्लाइंग छिपकलियों को छड़ी में घुसा का डिप फ्राई किया जाता है। यह सरिसृप प्रजातियों में आती हैं। चीन में सांपों को भी बड़े मजे से खाया जाता है।
6. समुद्री घोड़ाः समुद्र में पाए जाने वाला छोटा सा जीव जिसे सी होर्स कहते हैं लोगों में इसे खाने की बड़ी मांग है। चीन की सड़कों में यह आम बिकते दिखते हैं।
7. बिच्छुः बिच्छु का डंक बहुत ही पीड़ा दायी होता हैं लेकिन चीन में तो वह खुद लोगों को भोजन बनता है। काला और बड़ा बिच्छु बीजिंग और होंग्जू में बड़े चाव से खाते हैं लोग।