गोल्डन टेम्पल में नतमस्तक हुईं ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी, दर्शन के बाद हवेली और पंजाब के खेतों का लिया नजारा

Edited By suman prajapati, Updated: 12 Nov, 2021 11:28 AM

yeh rishta kya kehlata hai fame shivangi joshi visit golden temple in punjab

टीवी शो ''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' में नायरा के किरदार से एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने लोगों का खूब दिल जीता है। हालांकि अब एक्ट्रेस ने इस शो को अलविदा कह दिया है, लेकिन इसके बाद भी वो काफी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों घूम फिर कर अपनी...

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा के किरदार से एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने लोगों का खूब दिल जीता है। हालांकि अब एक्ट्रेस ने इस शो को अलविदा कह दिया है, लेकिन इसके बाद भी वो काफी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों घूम फिर कर अपनी लाइफ के मजे ले रही है। हाल ही में शिवांग पंजाब के अमृतसर में गुरूद्वारा गोल्डन टेम्पल पहुंची, जिसकी झलकियां एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं।

PunjabKesari


शिवांगी जोशी ने अपने पंजाब विसिट की ये तस्वीरें और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें वो काफी खुश नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

शिवांगी अपनी फैमिली के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचीं, जिसके बाद उन्होंने पंजाब के ढाबे और खेतों का भी नजारा लिया।

PunjabKesari


तस्वीरों में शिवांगी जोशी गोल्डन टेम्पल में नतमत्सक होने के बाद फैमिली संग खूब पोज देती नजर आई।

PunjabKesari

 

कई तस्वीरों में वह सिर पर दुपट्टा ओढ़े गुरूद्वारा के सामने पोज दे रही हैं।

PunjabKesari

 

वहीं गुरूद्वारा में माथा टेकने के बाद शिवांगी ने अमृतसर की हवेली का भी दौरा किया, जहां वो पंजाब के ट्रेडिशन के साथ पोज देती नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने पंजाबी खाने का स्वाद भी चखा। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और खूब प्यार भी बरसा रहे हैं।

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!