शुभ विवाहःहाथों में हाथ थाम अभिषेक मलिक-सुहानी चौधरी ने लिए सात फेरे, ब्राइडल लहंगे में चांद का टुकड़ा दिखीं दुल्हनिया

Edited By Smita Sharma, Updated: 20 Oct, 2021 08:07 AM

yeh hai mohabbatein actor abhishek malik ties the knot with suhani chaudhary

ये हैं मोहब्बतें'' फेम अभिषेक मलिक ने 18 अक्टूबर 2021 को अपनी जिंदगी के प्यार सुहानी चौधरी से शादी रचाई। कपल ने फैमिली और फ्रेंड्स के बीच सात फेरे ले ही लिए।सोशल मीडिया पर शादी की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। शादी के इस खास मौके पर सुहानी...

मुंबई: 'ये हैं मोहब्बतें' फेम अभिषेक मलिक ने 18 अक्टूबर 2021 को अपनी जिंदगी के प्यार सुहानी चौधरी से शादी रचाई। कपल ने फैमिली और फ्रेंड्स के बीच सात फेरे ले ही लिए।सोशल मीडिया पर शादी की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

PunjabKesari

शादी के इस खास मौके पर सुहानी आईवरी कलर का ब्राइडल लहंगे में परी जैसी दिखीं।

PunjabKesari

मेहंदी वाले हाथ, लाल चूड़ा, कलीरे, नथ, मांग टीका और नेकलेस दुल्हन बनीं सुहानी के लुक चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं दूल्हे राजा अभिषेक भी अपनी दुल्हन के लहंगे के मैचिंग कलर की शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

हाथों में हाथ थाम कपल ने पवित्र अग्नि के सात फेरे लिए। इसके बाद अभिषेक ने सुहानी की मांग में सिंदूर सजाया। शादी की ये तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हैं। 

PunjabKesari
इससे पहले अभिषेक ने मेहंदी और सगाई की तस्वीरों को शेयर की थी। इसमें होने वाली दुल्हन सीक्विन और फेदर एम्बेलिशमेंट के साथ एक पिंक गाउन पहने हुए दिखाई दिए। अभिषेक मलिक ने अपनी गर्लफ्रेंड सुहानी चौधरी के साथ अपने रोके की खबर 26 जनवरी 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की थी। 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक मलिक को आखिरी बार 'पिंजारा ख़ूबसूरती का' में देखा गया था। इसके अलावा वह ये हैं मोहब्बतें, कहां हम कहां तुम,एक विवाह ऐसा भी जैसे सीरियल्स में काम कर चुके हैं। वहीं सुहानी एक स्टाइलिस्ट हैं और उनका अपना बुटीक है।

PunjabKesari

एक इंटरव्‍यू में अभिषेक ने सुहानी के बारे में बात की और उनकी प्रशंसा की थी। उन्‍होंने कहा-हर कोई खुश है। सुहानी की वाइब्स बहुत अच्छी है। वह फैशनेबल है और एक ही समय में ग्राउंडेड है। वह एक बहुत ही पारिवारिक लड़की है।
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!