‘15-20 मिनट तक रोया’ 12th Fail की स्क्रिप्ट पढ़कर नम हो गई थीं Vikrant Massey की आंखें

Edited By Diksha Raghuwanshi, Updated: 22 Oct, 2023 01:50 PM

vikrant massey s eyes became moist after reading the script of 12th fail

विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' की स्क्रिप्ट पढ़ 15-20 मिनट तक रोए थे विक्रांत मैसी, कहानी को बताया अद्भुत

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहद टैलेंटेड एक्टर विक्रांत मैसी ने अपने एक बहुप्रतीक्षित सहयोग में जाने माने फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म 12वीं फेल में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। अभिनेता ने हाल ही में पहली बार फिल्म के स्क्रिप्ट पढ़ने को लेकर अपनी उत्सुकता पर रोशनी डालते हुए अपनी बाते साझा की है।

अपने वर्सेटाइल एक्टिंग स्किल के लिए जाने जानें वाले मैसी ने विधु विनोद चोपड़ा प्रोडक्शन का हिस्सा बनने को लेकर अपना उत्साह साझा किया।

उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि 12वीं फेल की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। उसी के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा, “जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैं लगभग 15-20 मिनट तक बहुत रोया क्योंकि मैंने इतनी शानदार कहानी कभी नहीं सुनी, देखी या यहां तक ​​​​कि इसके बारे में जानता भी नहीं था और मैं असल में प्रभावित हुआ था। कहीं ना कहीं इस कहानी में मैंने अपने आप को भी देखा। तो मनोज के जीवन में बहुत कुछ हुआ, उनका जीवन अद्भुत रहा है।  कभी-कभी यह विश्वास करने से परे होता है कि इतनी कठिनाइयों के बावजूद भी एक आदमी इतना सब कुछ सह सकता है। इतने संघर्षों के बावजूद भी वह जीवन में सफल हुए।  उन्होंने असल में मुझे बहुत प्रेरित किया है।“

विक्रांत मैसी का टैलेंट और विधु विनोद चोपड़ा के सिनेमाई मास्टरपीस पेश करने के ट्रैक रिकॉर्ड के साथ, 12वीं फेल बिना किसी शक देखने लायक फिल्म है।  यह प्रोजेक्ट पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा पैदा कर रही है, और अभिनेता और फिल्म निर्माता दोनों के फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!