Edited By Smita Sharma, Updated: 27 Aug, 2025 10:44 AM

विक्की कौशल के व्यवहार और संस्कारों की हमेशा तारीफ होती है। एक्टर अपनी एक्टिंग के अलावा शालीन अंदाज से भी सबका दिल जीत लेते हैं। हाल ही में विक्की मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुए जहां उन्हें एक फैन ने सम्मानित किया गया। एक फैन ने विक्की कौशल को...
मुंबई: विक्की कौशल के व्यवहार और संस्कारों की हमेशा तारीफ होती है। एक्टर अपनी एक्टिंग के अलावा शालीन अंदाज से भी सबका दिल जीत लेते हैं। हाल ही में विक्की मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुए जहां उन्हें एक फैन ने सम्मानित किया गया। एक फैन ने विक्की कौशल को छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिफ्ट की। इस दौरान विक्की ने जो किया उसे देख फैंस मुरीद हो गए। फैंस उनके संस्कारों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
एक फैन ने उन्हें शॉल गिफ्ट किया। वह विक्की कौशल के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति भी लेकर आया था। उसे लेने के लिए विक्की कौशल ने अपने जूते उतार दिए और उस फैन के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। विक्की कौशल के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया और वो एक्टर के संस्कारों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

बता दें कि विक्की कौशल ने फिल्म 'छावा' में छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े बेटे संभाजी का किरदार निभाया था, और खूब तारीफें बटोरी थीं। फिल्म भी ब्लॉकबस्टर रही थी। यह फिल्म इसी साल फरवरी में रिलीज हुई थी और देशभर में 582.89 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तोविक्की कौशल फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी हैं।