'मसान' को पूरे हुए सात साल, विक्की कौशल ने तस्वीरें शेयर कर अदा किया फैंस का शुक्रिया

Edited By Parminder Kaur, Updated: 24 Jul, 2022 05:39 PM

vicky kaushal masaan movie completed 7 year actor thanks to fans

एक्टर विक्की कौशल सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में विक्की ने फिल्म 'मसान' के सात साल पूरे होने पर पोस्ट शेयर कर फैंस को शुक्रिया कहा है।

मुंबई. एक्टर विक्की कौशल सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में विक्की ने फिल्म 'मसान' के सात साल पूरे होने पर पोस्ट शेयर कर फैंस को शुक्रिया कहा है। 

PunjabKesari
विक्की ने 6 तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में विक्की कौशल हंसते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वह घाट के किनारे खड़े हैं। तीसरी और चौथी तस्वीर में उनके साथ श्वेता त्रिपाठी भी नजर आ रही हैं। बाकी दो तस्वीरें में भी एक्टर घाट के पास की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए विक्की ने लिखा- 'सात साल हो गए! दिल से शुक्रिया।' फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

बता दें फिल्म 'मसान' 24 जुलाई 2015 को रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्की के अलावा श्वेता त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में जातिगत भेदभाव को दर्शाया गया। अब विक्की जल्द ही फिल्म 'मेरा नाम गोविंदा' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एक्टर सारा अली खान के साथ अनटाइटलड फिल्म में भी नजर आएंगे। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!