Good News:टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर बनीं मौसी, भांजे के नन्हें कदम की झलक शेयर कर दी जन्म की सारी जानकारी

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Sep, 2024 03:07 PM

tv actress niti taylor became an aunt sister delivered a baby boy

टीवी इंडस्ट्री से हाल ही में एक गुड न्यूज सामने आई है। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस नीति टेलर मौसी बन गई हैं। उनकी बहन अदिति प्रभु ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी नीति टेलर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर दी है और साथ ही अपने मौसी बनने की...

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी इंडस्ट्री से हाल ही में एक गुड न्यूज सामने आई है। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस नीति टेलर मौसी बन गई हैं। उनकी बहन अदिति प्रभु ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी नीति टेलर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर दी है और साथ ही अपने मौसी बनने की खुशी फैंस के साथ जाहिर की है। इस गुड न्यूज के बाद उन्हें फैंस की तरफ से खूब बधाइयां मिल रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Niti Taylor (@nititaylor)

नीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर बड़े ही खास अंदाज में अपने भांजे के आने की गुड न्यूज दी। उन्होंने अपने भांजे के नन्हें पैर की एक फोटो शेयर की, जिसमें बताया कि उसका जन्म 2 सितंबर, 2024 को सुबह 7:33 बजे हुआ। जन्म के समय नन्हें बच्चे का वजन 3.32 किलोग्राम था, यह सारी जानकारी उसके पैरों पर लिखे एक टेक्स्ट के रूप में दी गई है।

PunjabKesari
एक और स्टोरी में उन्होंने अपनी बहन की फैमिली की फोटो शेयर कर खुशी जाहिर करते हुए लिखा-यह एक बेटा है! मैं फिर से एक मौसी बन गई हूं! यह साझा करने के लिए बहुत रोमांचित हूँ कि अदिति (मेरी बहन) और बच्चा दोनों बहुत अच्छे हैं - स्वस्थ और खुश! हम इस खूबसूरत नई शुरुआत के लिए बहुत खुश हैं और अदिति, निखिल और ज़ायरा को अपना सारा प्यार और शुभकामनाएँ भेज रहे हैं क्योंकि वे नए परिवार के सदस्य का स्वागत करते हैं। आप लोगों को प्यार।"

PunjabKesari

 

वहीं, नीति टेलर की बात करें तो उन्होंने साल 2020 में भारतीय सेना अधिकारी, परीक्षित बावा से शादी रचाई थी। अब तक कपल की शादी को चार साल हो गए हैं, लेकिन अभी उनके कोई बच्चा नहीं है। 
काम की बात करें तो नीति 'कैसी ये यारियां' शो में 'नंदिनी' का रोल से घर-घर सुर्खियां बटोरीं। इसके अलावा, उन्हें 'झलक दिखला जा 10' में भी देखा गया था।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!