शादी के बंधन में बंधी 'यारियां' फेम हिमांश कोहली की बहन दिशा, वेडिंग अटेंड करने पहुंचे एक्टर तुषार कपूर

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Mar, 2021 11:07 AM

tusshar kapoor attend wedding himansh kohli sister disha kohli

फिल्म ''यारियां'' फेम हिमांश कोहली सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहते हैं और अपने पोस्ट्स के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। हाल ही में एक्टर की छोटी बहन दिशा कोहली शादी के बंधन में बंधी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर...

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म 'यारियां' फेम हिमांश कोहली सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहते हैं और अपने पोस्ट्स के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। हाल ही में एक्टर की छोटी बहन दिशा कोहली शादी के बंधन में बंधी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर खुशी जताई। एक्टर की बहन की शादी में बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां भी पहुंची।

PunjabKesari

 

हिमांश ने कई बहन की शादी की कई तस्वीरें शेयर कर ने बताया- मैं उत्साहित था और अपनी बहन के लिए बहुत खुश हूं। ईमानदारी से, मैं सिर्फ उसकी भावनाओं को एक्सप्रेस कर रहा हूं, लेकिन एक भाई के रूप में सब अलग सा लग रहा है। हमने 27 फरवरी को मेहंदी फंक्शन किया था और उसके बाद उसी शाम सगाई हुई थी।

PunjabKesari

रविवार को शादी समारोह केवल हमारे करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में आयोजित किया गया था ।

PunjabKesari


हिमांश की बहन दिशा कोहली अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने शादी में रेड कलर का हैवी लहंगा पहना। वहीं उनके पति अभय मल्होत्रा भी परफेक्ट ग्रूम लग रहे थे। दोनों की जोड़ी काफी जच रही थी। 

PunjabKesari


वहीं बहन की शादी में हिमांश कोहली भी पर्पल कलर की शेरवानी में काफी डैशिंग लग रहे थे।

PunjabKesari

 

दिशा की शादी में एक्टर तुषार कपूर के साथ कई सेलेब्रिटीज को भी देखा गया। शादी में कोरोना की सभी गाइडलाइन्स का पालन किया गया।  
हिमांश कोहली की बात करें तो एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह इस समय सिंगल हैं और अपने काम पर फोकस कर रहे हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!