रजत बेदी की कार की चपेट में आने वाले शख्स ने तोड़ा दम, पुलिस ने एक्टर के खिलाफ दर्ज किया मामला

Edited By suman prajapati, Updated: 09 Sep, 2021 11:38 AM

the person died who injured after being hit by rajat bedi car

सड़क पर एक शख्स को कार से टक्कर मारने के चलते एक्टर रजत बेदी के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई है। हालांकि एक्टर घायल शख्स को छोड़कर भागे नहीं बल्कि उसे  कूपर अस्पताल लेकर गए और उसके परिवार को मदद का वादा भी किया। अब हाल ही...

बॉलीवुड तड़का टीम. सड़क पर एक शख्स को कार से टक्कर मारने के चलते एक्टर रजत बेदी के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई है। हालांकि एक्टर घायल शख्स को छोड़कर भागे नहीं बल्कि उसे  कूपर अस्पताल लेकर गए और उसके परिवार को मदद का वादा भी किया। अब हाल ही में इस मामले में नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि उस घायल शख्स की अब मौत हो गई है।

PunjabKesari


न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक- एक्टर रजत बेदी की कार की चपेट में आने से घायल और अस्पताल में भर्ती एक शख्स ने कल अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने एक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया है, आगे की जांच जारी है। 

 

 

बता दें, रजत बेदी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें से उनकी मिल गया (2003), इनमें रक्त (2004), खामोश... खौफ की रात (2005) और रॉकी-दी रिबल (2006) जैसी फिल्में काफी सुपरहिट रही हैं। 

PunjabKesari

 

रजत बेदी को फिल्म कोई मिल गया, करन अर्जुन और हैलो कौन जैसी फिल्मों से बड़ी पहचान मिली है। इन दिनों वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं और बिजनेस करते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!