‘तारक मेहता’ के सोढ़ी फेम गुरुचरण सिंह की वापसी की उम्मीद, फैंस हुए खुश

Edited By Rahul Rana, Updated: 09 Oct, 2025 05:48 PM

tarak mehta  sodhi fame gurcharan singh expected to return fans happy

लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी के किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को जल्द ही खुशखबरी देने का इशारा किया है। लंबे समय से पर्दे से दूर रहने वाले...

बॉलीवुड तड़का : लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी के किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को जल्द ही खुशखबरी देने का इशारा किया है। लंबे समय से पर्दे से दूर रहने वाले गुरुचरण के इस वीडियो को देखने के बाद उनके चाहने वालों में उत्साह भर गया है और वे उन्हें शो में वापसी के लिए उत्साहित कर रहे हैं।

तीन साल से दूरी और आर्थिक संघर्ष
कोरोना महामारी के बाद करीब तीन साल पहले गुरुचरण सिंह अचानक से शो और टीवी इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। उनके लापता होने की खबर तब काफी चर्चा में आई थी, जब उन्होंने अपने दिल्ली वाले घर से मुंबई के लिए रवाना होने के बाद अचानक संपर्क नहीं किया। इस दौरान उनकी खोजबीन की गई और दिल्ली पुलिस ने किडनैपिंग के संदेह में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। करीब 26 दिनों के बाद गुरुचरण खुद घर लौट आए थे। उन्होंने बताया था कि वे आर्थिक संकट से गुजर रहे थे और काम की कमी के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gurucharan Singh official (@sodhi_gcs)

 

गुरुचरण ने सुनाई खुशी की बात
अब गुरुचरण सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा, “आज मैं कई दिनों बाद आप सभी के सामने आया हूं। बाबा जी ने मेरी, मेरे परिवार की और आप सभी फैंस की अरदास सुन ली हैं। मैं आप सभी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। मेरे पास एक बहुत बड़ी खुशखबरी है जो मैं आप सबके साथ बहुत जल्द ही शेयर करूंगा। आप सभी का धन्यवाद, आपने मेरे लिए दुआ की, इसे मैं कभी नहीं भूलूंगा।” इस वीडियो को देखकर फैंस ने खुशी जाहिर की और उनके जल्द वापसी की उम्मीद जताई। कई कमेंट्स में फैंस ने लिखा कि अगर गुरुचरण फिर से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में लौटे तो इससे बड़ी कोई खुशी नहीं होगी। कुछ ने सीधे उनसे कहा, “यही बोल दो पाजी, दिल खुशी से डांस करेगा।”

PunjabKesari

फैंस में लौटने की उम्मीदें बढ़ीं
गुरुचरण के इस वीडियो के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे जल्द ही अपने प्रसिद्ध किरदार सोढ़ी के रूप में शो में वापसी कर सकते हैं। उनके फैंस इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें वापस देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!