ब्रेस्ट कैंसर के चलते इस तमिल एक्ट्रेस की 42 की उम्र में मौत, इलाज के लिए लोगों से मांगी थी आर्थिक मदद

Edited By suman prajapati, Updated: 08 Aug, 2023 04:33 PM

tamil actress sindhu dies due to breast cancer

तमिल फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर तमिल एक्ट्रेस सिंधु का निधन हो गया है। एक्ट्रेस कुछ सालों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और आखिरकार 7 अगस्त को 42 साल की उम्र वह दुनिया को अलविदा कह गईं।

बॉलीवुड तड़का टीम. तमिल फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर तमिल एक्ट्रेस सिंधु का निधन हो गया है। एक्ट्रेस कुछ सालों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और आखिरकार 7 अगस्त को 42 साल की उम्र वह दुनिया को अलविदा कह गईं। 


रिपोर्ट्स की मानें तो सिंधु को 2020 में ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला था। इसके बाद से ही उनका इलाज चल रहा था। बीमारी से लड़ने के लिए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लोगों से मदद भी मांगी थी, जिस पर कई स्टार्स ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। लेकिन सिंधु इस गंभीर बीमारी को हरा नहीं पाईं और सोमवार करीब 2 बजे उनका निधन हो गया।

PunjabKesari


इस बात की जानकारी एक्टर कोट्टाची ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। वहीं, एक्ट्रेस के निधन से उनके परिवार और फैंस में शोक की लहर है।

 

करियर की बात करें तो सिंधु ने कम उम्र में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। फिर 14 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो अपने पति के बुरे बर्ताव के चलते शादी में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, एक बार एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो इस दर्द और पीड़ा के साथ नहीं जी सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!