फिल्म प्रीमियर पर शानदार अंदाज में पहुंचीं, ऑफ शोल्डर रेड गाउन में बोल्ड लुक से खींचा सबका ध्यान

Edited By suman prajapati, Updated: 05 Jun, 2025 07:16 PM

sydney sweeney arrived in style at the film premiere

हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी हाल ही में अपनी नई फिल्म Echo Valley के प्रीमियर पर बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। जहां एक ओर उन्होंने अपने लुक से रेड कार्पेट पर सभी का ध्यान खींचा, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने निजी जीवन को लेकर काफी वक्त...

लंदन. हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी हाल ही में अपनी नई फिल्म Echo Valley के प्रीमियर पर बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। जहां एक ओर उन्होंने अपने लुक से रेड कार्पेट पर सभी का ध्यान खींचा, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने निजी जीवन को लेकर काफी वक्त से चल रही अटकलों पर भी विराम लगा दिया। इवेंट से एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
27 वर्षीय सिडनी स्वीनी ने फिल्म प्रीमियर में पीच कलर के शाइनी आउटफिट में शिरकत की, जो उनके कॉन्फिडेंस और ग्रेस को पूरी तरह कॉम्प्लीमेंट कर रहा था।

PunjabKesari

न्यूड लिपस्टिक, लाइट मेकअप और खुले बालों से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। रेड कार्पेट पर अपने लुक का जलवा बिखेरते हुए वह कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं।

PunjabKesari

बता दें, सिडनी प्रोफेशनल ज़िंदगी में काफी व्यस्त हैं। वह फिलहाल अपनी नई फिल्म Echo Valley को लेकर काफी उत्साहित हैं। 

PunjabKesari
पर्सनल लाइफ की बात करें तो पिछले कुछ महीनों से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि सिडनी और उनके लंबे समय के पार्टनर जोनाथन डेविनो के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। 2018 में डेटिंग के बाद इस जोड़े ने 2022 में सगाई की थी, लेकिन हमेशा ही अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा। हाल ही में जब सिडनी को अंगूठी के बिना देखा गया, तो इन अफवाहों को और हवा मिली कि शायद दोनों ने सगाई तोड़ दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!