Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Jun, 2017 12:10 PM

सनी ने इस नए ऐड को लेकर कहा- मांस उद्योग की वजह से जानवरों को बेमतलब काटा जा रहा है। मैंने अपनी लाइफ में ऐसी चीजें देखी हैं, जिन्हें मैं भुला नहीं सकती।
मुंबई सनी लियोन सोशल संस्था पेटा (पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने पेटा के लिए एक नया ऐड शूट किया है, जिसमें हमेशा की तरह उनका बोल्ड अवतार दिखा। शूट में सनी लाल पट्टी को लपेटकर लाल मिर्च के ढेर पर लेटी हैं।
पेटा ने जानवरों के साथ नैतिकता से पेश आने और नॉन वेज त्यागने को बढ़वा देने की मुहिम छेड़ी गई। सनी ने इसके लिए जो थीम चुनी वो थी स्पाइस अप योर लाइफ, गो वेजिटेरियन (Spice Up Your Life! Go Vegetarian)।
सनी ने इस नए ऐड को लेकर कहा- मांस उद्योग की वजह से जानवरों को बेमतलब काटा जा रहा है। मैंने अपनी लाइफ में ऐसी चीजें देखी हैं, जिन्हें मैं भुला नहीं सकती। यही चीजें मुझे मांस खाने से रोकती हैं। बता दें कि सनी लियोन वेजिटेरियन हैं।

सनी के मुताबिक, मैंने नोटिस किया है कि जब से मैं वेजिटेबल्स खा रही हूं तब से मैं काफी एनर्जेटिक हो गई हूं।
बता दें कि पेटा पशुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए बना संगठन है, जो शाकाहार को बढ़ावा देता है।