Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Mar, 2018 04:43 PM

अजय देवगन की रेड एक इनकम टैक्स ऑफिसर की कहानी है, जो ब्लैकमनी के खिलाफ काफी सख्त है। इस फिल्म में अजय देगवन इनकम टैक्स के डिप्टी कमिश्नर अमय पटनायक का किरदार निभा रहे हैं।
मुंबई: अजय देवगन की रेड एक इनकम टैक्स ऑफिसर की कहानी है, जो ब्लैकमनी के खिलाफ काफी सख्त है। इस फिल्म में अजय देगवन इनकम टैक्स के डिप्टी कमिश्नर अमय पटनायक का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अजय के अलावा एक्ट्रैस सुलग्ना पाणिग्रही ने भी अहम भूमिका निभाई है। सुलग्ना ने इस फिल्म में छोटी बहू (तारा) का किरदार निभाया है।
लोगो को रेड फिल्म में इनका किरदार काफी पसंद आया। तारा उर्फ़ सुलग्ना पाणिग्रही ने रेड फिल्म में काफी दमदार अभिनय से लोगो को अपना फैन बना दिया हैं, अब इन दिनों वो काफी फेमस हो रहीं हैं।

सुलगना एक मराठी अभिनेत्री हैं साथ ही कई टीवी शोज़ में भी नजर आई हैं। सुलगना को आप सभी ने टीवी शो अम्बर-धरा में धरा के किरदार में देखा होगा। इन्होने हिंदी फिल्मों में भी काम किया है, जैसे - Murder 2, Guru Dakshina आदि।

इसी के साथ इन्होने मराठी फिल्म 'इश्क़ वाला लव' में अपने बोल्ड सीन से सभी के दिलों पर राज किया हैं। इस फिल्म में इनके बोल्ड सीन्स को काफी पसंद किया गया था। सुलगना टीवी शो दो सहेलियां और बिदाई में भी नजर आ चुकी हैं।


