म्यूजिक वीडियो 'पागल नहीं होना' में नजर आएंगे सोनू सूद, सेना के जवानों को समर्पित है सॉन्ग

Edited By Parminder Kaur, Updated: 12 Jan, 2021 01:31 PM

sonu sood coming in the music video  pagal nahi hona

एक्टर सोनू सूद अपने नेक कामों की वजह से तो लोगों के लिए मसीहा बने ही हुए हैं। अब सोनू फैंस के लिए एक और सौगात लेकर आ रहे हैं। सोनू एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। जिसका पोस्टर एक्टर ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। जो काफी पसंद किया जा रहा...

मुंबई. एक्टर सोनू सूद अपने नेक कामों की वजह से तो लोगों के लिए मसीहा बने ही हुए हैं। अब सोनू फैंस के लिए एक और सौगात लेकर आ रहे हैं। सोनू एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। जिसका पोस्टर एक्टर ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। जो काफी पसंद किया जा रहा है।

PunjabKesari
सोनू म्यूजिक वीडियो 'पागल नहीं होना' में नजर आने वाले हैं। ये गाना सेना के जवानों को समर्पित है। सोनू ने म्यूजिक वीडियो के बारे में बात करते हुए कहा- 'जब मैंने इस गीत के विचार को सुना तो मुझे ज्यादा सोचना नहीं पड़ा। 'पागल नहीं होना' गीत सेना के सभी जवानों और उनकी प्रेमिका और पत्नियों के लिए बनाया गया है। इस गीत के बोल आपके दिल को छू लेंगे और सुनंदा शर्मा ने इस गाने को बहुत खूबसूरती से गाया भी है।' फैंस म्यूजिक वीडियो के पोस्टर को खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस बेसब्री से इस म्यूजिक वीडियो का इंतजार कर रहे हैं। सोनू का यह म्यूजिक वीडियो 15 जनवरी को रिलीज हो रहा है।

PunjabKesari


काम की बात करें तो सोनू बहुत जल्द फिल्म 'पृथ्वीराज' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और संजय दत्त के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एक्टर को फिल्म 'किसान' के लिए भी साइन किया गया है। इसमें एक्टर लीड रोल में नजर आएंगे। ई निवास इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!