बेस्ट फ्रेंड की वेडिंग में बेटी इनाया संग सोहा ने दिए क्यूट पोज, लहंगे में खूब जचीं मां-बेटी की जोड़ी

Edited By Smita Sharma, Updated: 20 Apr, 2022 07:56 AM

soha nd her daughter looks beautiful in lehenga as actress attend bff wedding

एक्ट्रेस और पटौदी खानदान की बेटी सोहा अली खान भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन लाइमलाइट में वह हमेशा ही बनी रहती हैं। किसी न किसी वजह से सोहा अली खान एंटरटेनमेंट जगत की खबरों में छाई रहती हैं। हाल ही में सोहा अपनी बेस्ट फ्रेंड की वेडिंग में पहुंची।...


मुंबई: एक्ट्रेस और पटौदी खानदान की बेटी सोहा अली खान भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन लाइमलाइट में वह हमेशा ही बनी रहती हैं। किसी न किसी वजह से सोहा अली खान एंटरटेनमेंट जगत की खबरों में छाई रहती हैं। हाल ही में सोहा अपनी बेस्ट फ्रेंड की वेडिंग में पहुंची। जहां उन्होंने अपनी बेटी इनाया संग खूब धमाल मचाया।इस दौरान का एक वीडियो सोहा ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है।

PunjabKesari

इस वीडियो में वेडिंग सेरेमनी से तस्वीरें और कई क्लिप शामिल हैं। लुक की बात करें तो सोहा लहंगे में खूबसूरत दिखीं। सोहा ने शादी के लिए पिंक डिटेलिंग वाला क्रीम कलर का लहंगा पहना था और इसे पिंक दुपट्टे और ब्लाउज के साथ पेयर किया था।

PunjabKesari

उन्होंने संगीत के लिए गुलाबी रंग का लहंगा और शादी के दूसरे फंक्शन के लिए वाइन कलर का लहंगा पहना था। वहीं उनकी बेटी भी लहंगा पहने बेहद क्यूट लगी। इनाया को लैवेंडर रंग के लहंगे में देखा जा सकता है।  वह कांच की रेलिंग के पीछे से समुद्र को देखते हुए नजर आ रही हैं, जबकि सोहा उनके बगल में खड़ी थी।

PunjabKesari

एक  तस्वीर में,सोहा बेटी इनाया को घुटने के बल बैठकर किस करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर कर सोहा ने लिखा-मेरे सबसे अच्छे दोस्त की शादी हो गई!! (और हम संगीत के लिए तैयार नहीं थे!)। फैंस सोहा और इनाया की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि सोहा अली खान 2015 में एक्टर कुणाल खेमू की शादी हुई थी।दोनों ने साथ में फिल्म की जिसके बाद ये एक दूसरे को दिल दे बैठे।आखिरकार परिवार की रजामंदी से इन्होंने शादी की। सोहा अली खान 2017 में मां बनी थीं। सोहा ने एक प्यासी सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम इनायाखेमू है।  मां बनने के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। उनका फोकस अपने परिवार पर रहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!