विलेन से प्यार कर बैठी थीं डिंपल की बहन सिंपल कपाड़िया, जिंदा होती तो कर रही होती फैशन इंडस्ट्री में राज

Edited By Akash sikarwar, Updated: 10 Nov, 2019 02:22 PM

simple kapadia death anniversary today know some fact

बॉलीवुड में कम फ़िल्में करने के बाद भी अपनी पहचान कायम करने वाली सिंपल कपाड़िया की आज डेथ एनिवर्सरी है। मुंबई में आज ही के दिन इस एक्ट्रैस का कैंसर से निधन हो गया था। सिंपल का जन्म 15 अगस्त 1958 को मुंबई में हुआ था।

बॉलीवुड तड़का डेस्क। बॉलीवुड में कम फ़िल्में करने के बाद भी अपनी पहचान कायम करने वाली सिंपल कपाड़िया की आज डेथ एनिवर्सरी है। मुंबई में आज ही के दिन इस एक्ट्रैस का कैंसर से निधन हो गया था। सिंपल का जन्म 15 अगस्त 1958 को मुंबई में हुआ था। पॉपुलर इंडियन एक्ट्रैस होने के अलावा वह कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी थीं। वह दिग्गज एक्ट्रैस डिंपल कपाड़िया की छोटी बहन थीं।

PunjabKesari, Simple Kapadia Images

स्कॉटलैंड में जन्मी और पली बढ़ी सिंपल अपनी बड़ी बहन डिंपल की तरह बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए कम उम्र में भारत आईं। डिंपल उस समय पहले से ही एक इंडस्ट्री में अपने पैर जमा चुकी थीं। हालांकि वह पॉपुलैरिटी के मामले में अपनी बहन से कभी मेल नहीं खा सकीं।

PunjabKesari, Simple Kapadia Images

उन्होंने अपने जीजा राजेश खन्ना के साथ फिल्म 'अनुरोध' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म की कई लोगों ने तारीफ़ की और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा काम किया था। उनकी पहली फिल्म के बाद उन्हें बहुत सारे ऑफर मिले। उनकी फिल्मों ने धमाकेदार शुरुआत की और 20 फिल्मों में काम करने के बाद उनकी आखिरी भूमिका फिल्म 'परख' में एक आइटम सॉन्ग में थी।

PunjabKesari, Simple Kapadia Images

सिंपल कपाड़िया ने कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की। जिसमें उनकी काफी प्रशंसा की गई। उन्होंने तब की टॉप एक्ट्रैस अमृता सिंह और श्रीदेवी और मौजूदा एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा के लिए कॉस्ट्यूम तैयार की थीं। उन्होंने फिल्म 'रुदाली' के लिए वर्ष 1993 में कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए नेशनल अवार्ड भी जीता।

PunjabKesari, Simple Kapadia Images

सिंपल कपाड़िया कैंसर से पीड़ित थीं। 10 नवंबर 2009 को अंधेरी में 51 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो हुई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!