मां संग यूं प्यार भरे पल बिताए थे सिद्धार्थ शुक्ला, इंटरनेट पर वायरल हुए इस अनदेखे वीडियो ने जीत लिया फैंस का दिल

Edited By Smita Sharma, Updated: 06 Sep, 2021 09:12 AM

sidharth shukla masti video viral with mom rita shukla

टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से सिर्फ उनके करीबी और उनके चाहने वाले परेशान हैं, बल्कि पूरी इंडस्ट्री सतके में हैं। सिद्धार्थ की असामयिक निधन की वजह से बहुत से लोग टूट गए हैं। फैंस और उनके दोस्त लगातार उनके और उनके परिवार के लिए दुआ कर रहे...

मुंबई: टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से सिर्फ उनके करीबी और उनके चाहने वाले परेशान हैं, बल्कि पूरी इंडस्ट्री सतके में हैं। सिद्धार्थ की असामयिक निधन की वजह से बहुत से लोग टूट गए हैं। फैंस और उनके दोस्त लगातार उनके और उनके परिवार के लिए दुआ कर रहे हैं। इसी बीच सिद्धार्थ का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो में वह अपनी मां के साथ प्यार भरे लम्हें बिता रहे हैं।

PunjabKesari

ये वीडियो हर किसी को भावुक कर रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला की उनकी मां रीता शुक्ला के साथ कमाल की बॉन्डिंग साफ देख पाएंगे ।दोनों के बीच का प्यार दिखेगा। इसके साथ ही आपको पता चलेगा कि सिद्धार्थ कितने जिंदादिल थे और अपनी लाइफ के हर पल को एन्जॉय करने के साथ ही यादगार बनाते थे।

PunjabKesari

वीडियो में सिद्धार्थ वीडियो में पार्क में झूला झूलते नजर आ रहे हैं। उनकी मां भी उनके साथ झूला झूल रही हैं। वहीं एक वीडियो में सिद्धार्थ अपनी मां को झूला झुला रहे हैं। 

 

PunjabKesari

बेटे के नाम लिखा था लेटर

जब सिद्धार्थ बिग बाॅस 13 में थे तो उनकी मां ने एक चिट्ठी लिखी थी। इस चिट्ठी में उन्होंने वो सारी बातें लिखी थी जो एक मां की फीलिंग थी...उन्होंने लिखा- Dear Big Boss...'मैं सिद्धार्थ शुक्ला की मां आपको ये लेटर Thank You कहने के लिए लिख रही हूं...-मुझे आपने मेरे ही बेटे के ऐसे कई पहलुओं से वाकिफ  करवाया है जिन्हें मैं भी नहीं जानती थी। Chef Sid से मिलवाने के लिए Thanks, गोल रोटियां बनाना, चाय बनाना, एग्स बनाना, सब्जियां काटना, बर्तन धोना... कभी कभी यकीन नहीं हो पा रहा कि ये सब मेरा बेटा कर पा रहा है। 

PunjabKesari

बीमार होता था तो मुझे एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ा और अब जब..


'घर में सबसे छोटे होने के कारण सिड हमेशा प्रोटेक्टेड रहा है, जब कभी भी Sid बिमार होता वो मुझे एक पल भी छोड़ता नहीं था, अब जब वो इतना ज्यादा बीमार पड़ा तो मैं उसके याद नहीं थीं। मुश्किल था लेकिन वो भी हमें बहुत कुछ सीखा गया।

PunjabKesari

इतना चेलेंजिंग एंवायरमेंट और बीमार होते हुए भी उसने हिम्मत नहीं हारी। मुझे आपने उसके अंदर की ताक्त का एक नया पहलु दिखाया। बीबी हाउस में रहकर उसने कई चीजों को नजरअंदाज करना सीख लिया और ज्यादा सहनशील होना आपके घर ने उसे सीखा दिया।

 

 

मैं जानती हूं कि उसके दोस्त उसके लिए बहुत जरूरी है वो अपने से पहले उनको देखता है, ये गर्व जो मैं महसूस कर रही हूं उसके लिए उसके लिए धन्यवाद। आखिर में धन्यावाद, आपकी वजह से इतने सारे लोगों का प्यार उसे Sid Heart के रूप में मिला। पता नहीं सिद्ध इतना सारा प्यार कैसे लौटा पाएगा।' 

 

मां के बेहद क्लोज थे सिद्धार्थ 

सिद्धार्थ शुक्ला हमेशा से ही अपनी मां के बहुत क्लोज थे। सिद्धार्थ अपने पिता के जाने के बाद मां और बहनों  लिए सब कुछ थे, वह कहते थे उनकी मां बहुत स्ट्रांग वुमन हैं जिन्होंने पापा के बाद उन्हें संभाला लेकिन आज मां अकेली पड़ गई हैं। जिस मां को सिद्धार्थ कभी अकेला नहीं छोड़ते थे आज वह बेटा उसकी आवाज तक नहीं सुन पा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!