Pics: शुरु हुआ जिंदगी की महक फेम सिद्धार्थ सिपानी की शादी का जश्न,अनीशा के हाथों में लगी एक्टर के नाम की मेहंदी

Edited By Smita Sharma, Updated: 14 Jul, 2021 01:20 PM

sidharrth sipani and his girlfriend anisha mehendi night pictures

पाॅपुलर टीवी सीरियल जिंदगी की महक फेम सिद्धार्थ सिपानी जल्द ही लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अनीशा के साथ शादी रचाने वाले हैं। कपल 15 जुलाई को फैमिली और कुछ फ्रेंड्स के बीच सात फेरे लेगा। सिद्धार्थ सिपानी की शादी के फंक्शन भी शुरु हो गए हैं। जहां आज (14...

मुंबई: पाॅपुलर टीवी सीरियल जिंदगी की महक फेम सिद्धार्थ सिपानी जल्द ही लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अनीशा के साथ शादी रचाने वाले हैं। कपल 15 जुलाई को फैमिली और कुछ फ्रेंड्स के बीच सात फेरे लेगा। सिद्धार्थ सिपानी की शादी के फंक्शन भी शुरु हो गए हैं। जहां आज (14 जुलाई) को कपल की संगीत सेरेमनी है। वहीं 13 जुलाई को उनकी मेहंदी सेरमनी हुई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

मेहंदी सेरेमनी में सिद्धार्थ सिपानी की होने वाली दुल्हनिया  अनीशा ग्रीन कलर के सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को पिंक नेकपीस से कंप्लीट किया है। इसके अलावा अनीशा ने सिर पर फूलों का बना टियारा लगाया है।

PunjabKesari

हाथों में पिया के नाम की मेंहदी लगाए अनीशा बेहद प्यारी दिख रही हैं। वहीं सिद्धार्थ ब्लैक शेरवानी में नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

हाल ही में सिद्धार्थ सिपानी ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में शादी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा-'मैं काफी खुश और उत्साहित हूं क्योंकि जिससे मैंने प्यार किया मैं उसी से शादी करने जा रहा हूं।'

PunjabKesari

 

बैंकॉक में हुई मुलाकात 

सिद्धार्थ सिपानी ने आगे कहा-'अनीशा कोलकाता की रहने वाली हैं और हम तीन साल पहले बैंकॉक में मिले थे। मैं वहां छुट्टियां मनाने गया था और वो भी वहीं छुट्टियां मना रही थीं। हमारे रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी लेकिन धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई, ये हमें भी नहीं पता चला और अब हम दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है। हमारे परिवारजनों ने भी अनुमति दे दी है और उन्हीं के आशीर्वाद से हम अपने जीवन की नई शुरुआत करेंगे।'

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!