श्रद्धा कपूर ने कार कलेक्शन में शामिल हुईं लग्जरी कार Lexus, 2.93 Cr है कीमत

Edited By Smita Sharma, Updated: 29 Mar, 2025 10:39 AM

shraddha kapoor adds swanky rs 2 93 crore lexus to her car collection

बी-टाउन स्टार्स अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर का नाम भी शामिल है।  श्रद्धा कपूर कारों की शौकीन हैं और अब उन्होंने एक नई लग्जरी गाड़ी खरीदी है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस ने 4 सीटर अल्ट्रा लग्जरी कार Lexus...

मुंबई: बी-टाउन स्टार्स अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर का नाम भी शामिल है।  श्रद्धा कपूर कारों की शौकीन हैं और अब उन्होंने एक नई लग्जरी गाड़ी खरीदी है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस ने 4 सीटर अल्ट्रा लग्जरी कार Lexus LM 350h खरीदी जो ब्लैक कलर की है।

PunjabKesari

श्रद्धा को हाल ही मुंबई में इसकी सवारी करते देखा गया। इस कार की कीमत 2.93 करोड़ बताई जा रही है। श्रद्धा की इस कार का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में श्रद्धा को जिम से निकलते हुए देखा जा सकता है।

PunjabKesari

सफेद टी-शर्ट और ब्लैक टाइट्स पहने श्रद्धा उनसे मिलकर तुंरत ही अपनी नई लेक्सस कार की ओर बढ़ीं और उसमें बैठकर निकल गईं। खास बात यह है कि श्रद्धा की इस नई कार में रेक्लाइनर सीट्स के अलावा एक फ्रिज भी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


करोड़ों की 6 गाड़ियों की मालकिन है श्रद्धा 

श्रद्धा के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास पहले से भी कई और लग्जरी कारें हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। उनके पास लाल रंग की Lamborghini Huracan Tecnica है। यह एक लग्जरी स्पोर्ट्स कार है, जिसकी कीमत 4 करोड़ है। इसे उन्होंने साल 2023 में खरीदा था। इसके बाद साल 2024 में उन्होंने नई मारुति सुजूकी स्विफ्ट खरीदी थी। इसके अलावा उनके पास ऑडी Q7, मर्सिडीज बेंज GLA (87.91 लाख-1.05 करोड़) और बीएमडब्लू 7 सीरीज (1.70 करोड़) जैसी गाड़ियां शामिल हैं।


सबसे महंगी चीजें और संपत्ति

करोड़ों के कार कलेक्शन के अलावा श्रद्धा कपूर कई महंगी चीजों और संपत्ति की मालकिन हैं। उनका मुंबई में सी-फेसिंग घर है, जिसे पिता शक्ति कपूर ने साल 1987 में 7 लाख रुपये में खरीदा था। आज इसकी कीमत 60 करोड़बताई जाती है। वहीं जनवरी 2025 में श्रद्धा ने पिता शक्ति कपूर के साथ मुंबई में 6.24 करोड़ का अपार्टमेंट खरीदा था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!