'अनुपमा' में होगी शिवांगी जोशी की एंट्री,एक्ट्रेस बोलीं- मैं शो का हिस्सा....

Edited By Smita Sharma, Updated: 07 Oct, 2024 06:00 PM

shivangi joshi reacts on joining the show anupamaa

टीवी सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में जल्द ही धमाकेदार लीप आने वाला है। खबरों की मानें तो सीरियल में अब सीधा 15 साल का लीप आएगा, जिससे शो की कहानी एक बार फिर पूरी तरह बदल जाएगी। जहां एक तरफ अनुपमा और अनुज अलग हो जाएंगे।

मुंबई: टीवी सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में जल्द ही धमाकेदार लीप आने वाला है। खबरों की मानें तो सीरियल में अब सीधा 15 साल का लीप आएगा, जिससे शो की कहानी एक बार फिर पूरी तरह बदल जाएगी। जहां एक तरफ अनुपमा और अनुज अलग हो जाएंगे।

PunjabKesari

वहीं दूसरी तरफ डिंपी की भी मौत हो जाएगी। लीप के बाद कई पुराने कलाकार शो को बाय बाय कह देंगे लेकिन कुछ नए कलाकारों की एंट्री भी होगी। दावा है कि शो में शिवांगी जोशी नजर आ सकती हैं, जो राजन शाही के ही सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आई थीं। शिवांगी ने अब इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। 

PunjabKesari

 

एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया ह  जिसमें एक्ट्रेस ने सब कुछ सच-सच बता दिया है। शिवांगी जोशी ने लिखा- 'हैलो आप सभी को.. ऐसी खबरें हैं कि मैं अनुपमा का हिस्सा बन रही हूं। मैंने सोचा कि अब मुझे सामने आकर क्लियर कर देना चाहिए कि मैं ये शो नहीं कर रही हूं और मैं इस तरह इन अफवाहों का अंत कर रही हूं। मैं इस शो की टीम को मेरी बेस्ट विशेज देती हूं।' 

PunjabKesari

बता दें कि सीरियल अनुपमा में लीप के बाद एंट्री लेने वाले कई कलाकारों के नाम सामने आ गए हैं। इस लिस्ट में मनीष नागदेव और तन्वी हेगड़े की एंट्री हो सकती है। दावा है कि मेकर्स गौरव शर्मा को शो से बाहर का रास्ता दिखाने वाले हैं। गौरव सीरियल में तोषू का रोल निभा रहे हैं लेकिन लीप के बाद मनीष नागदेव ये रोल निभा सकते हैं। 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!