पीठ, गर्दन, सीने, कंधों के दर्द से परेशान होकर शर्लिन ने करवाई ब्रेस्ट इम्प्लांट रिमूवल सर्जरी, बोलीं- जैसी हूं, वैसे ही खुद को अपनाती हूं

Edited By suman prajapati, Updated: 12 Nov, 2025 03:29 PM

sherlyn chopra underwent breast implant removal surgery

अपने बोल्ड लुक्स को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने तकलीफ में होने का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि वह काफी समय से पीठ, गर्दन, सीने, कंधों में दर्द को झेल रही थी।...

मुंबई. अपने बोल्ड लुक्स को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने तकलीफ में होने का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि वह काफी समय से पीठ, गर्दन, सीने, कंधों में दर्द को झेल रही थी। उन्हें ये दर्द हैवी ब्रेस्ट इम्प्लांट की वजह से हो रहा था और अब वो ब्रेस्ट इंम्प्लांट हटवा रही हैं। शर्लिन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। तो आइए जानते हैं इस वीडियो में एक्ट्रेस और क्या कहती हैं...
 

शर्लिन चोपड़ा की ब्रेस्ट इम्प्लांट रिमूवल सर्जरी
शर्लिन चोपड़ा ने ब्रेस्ट इम्प्लांट रिमूवल सर्जरी से पहले अस्पताल से अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कहती हैं- पिछले कुछ महीनों से मुझे बहुत ज्यादा पीठ, सीने, गर्दन और कंधों में दर्द हो रहा था। मेरे सीने में काफी दर्द-प्रेशर फील हो रहा है। कई बार डॉक्टर्स को दिखाने के बाद मुझे समझ आया कि आखिर ये दर्द मुझे किस कारण से है। मुझे ये दर्द हैवी ब्रेस्ट इम्प्लांट की वजह से है। तो मैंने ये फैसला किया है कि मैं ब्रेस्ट इम्प्लांट हटवा रही हूं। मैं थोड़ी सी नर्वस और बहुत एक्साइटेड हूं। मैं बिना किसी एक्स्ट्रा बैगेज के नई लाइफ शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकती। मैं प्रार्थना करती हूं कि भगवान मुझे और मेरे सर्जन को आशीर्वाद दें जो आज ये सर्जरी करेंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sherlyn Chopra (@_sherlynchopra_)

वीडियो के कैप्शन में शर्लिन ने लिखा- अगस्त 2023 में मैंने अपने चेहरे से सारे फिलर्स हटवा लिए थे ताकि मैं अपने रियल फेस में दिख सकूं। आज, मैं ब्रेस्ट इम्प्लांट रिमूवल सर्जरी करवा रही हूं, ताकि बिना किसी एक्स्ट्रा बैगेज के जिंदगी जी सकूं। प्लीज समझें कि ये पोस्ट फिलर्स या सिलिकॉन इम्प्लांट्स या उन्हें पसंद करने वालों की आलोचना करने के बारे में नहीं है। ये पोस्ट बताती है कि मैं जैसी हूं, वैसे ही खुद को अपनाती हूं।


एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और यूजर्स इस पर खूब रिएक्ट भी करते नजर आ रहे हैं।

 

बता दें, शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने बोल्ड फोटोज व वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!