सिर पर दुपट्टा...चेहरे पर सुकून..गुरु घर में नतमस्तक हुईं शहनाज, अरदास के बाद Miss Gill ने दुकान से खरीदा कड़ा

Edited By Smita Sharma, Updated: 28 Nov, 2023 01:54 PM

shehnaaz gill seeks divine blessings at gurudwara

सिख धर्म में गुरु पर्व का बहुत महत्व है। हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। 27 नवंबर को सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव की 552वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस खास दिन पर आम जनता की तरह ही बाॅलीवुड स्टार्स भी...

मुंबई: सिख धर्म में गुरु पर्व का बहुत महत्व है। हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। 27 नवंबर को सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव की 552वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस खास दिन पर आम जनता की तरह ही बाॅलीवुड स्टार्स भी गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे।

PunjabKesari

'पंजाब की कैटरीना' यानि एक्ट्रेस शहनाज गिल भी गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंची। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो शहनाज येलो प्लाजो सूट में बेहद प्यारी लग रही थी। इस दौरान शहनाज ने सिर पर दुपट्टा लिया था।

PunjabKesari

लाइट मेकअप शहनाज के लुक को परफेक्ट बना रहा था। शहनाज के चेहरे पर नूर देखते ही बन रहा था। गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद शहनाज ने थोड़ी सी शाॅपिंग भी की। फैंस शहनाज की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो शहनाज ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद शहनाज भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'थैंक्यू फाॅर कमिंग' में नजर आईं थीं। अपकमिंग काम की बात करें तो शहनाज के पास कई बड़े प्रोजैक्ट हैं। 

PunjabKesari

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!