Adorable:7 महीने बाद 'स्वर्ण घर' फेम संगीता घोष ने की बेटी की मुंह दिखाई,कभी मां के सीने से चिपकी तो कभी पापा की गोद में दिखीं देवी

Edited By Smita Sharma, Updated: 24 Jul, 2022 11:12 AM

sangita ghosh introduce her seven month old daughter devi see photos

टीवी सीरियल 'स्वर्ण घर' की 'स्वर्णा बेदी' यानि एक्ट्रेस संगीता घोष ने बीते दिनों ही अपनी मां बनने की गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर की। संगीता एक प्यारी सी बेटी की मां बनी है जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है।  वैसे तो संगीता घोष ने बीते साल 25 दिसंबर को...

मुंबई:टीवी सीरियल 'स्वर्ण घर' की 'स्वर्णा बेदी' यानि एक्ट्रेस संगीता घोष ने बीते दिनों ही अपनी मां बनने की गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर की। संगीता एक प्यारी सी बेटी की मां बनी है जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है।  वैसे तो संगीता घोष ने बीते साल 25 दिसंबर को बेटी को जन्म दिया था लेकिन उसका खुलासा उन्होंने कुछ दिन पहले ही किया है।

PunjabKesari

वहीं अब संगीता की अपनी 7 महीने की बेटी संग कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों के जरिए संगीता ने अपनी लाडली का चेहरा फैंस को दिखाया है। सामने आईं तस्वीरों में देवी कभी मां संग तो कभी पिता की बाहों में कैद में दिखीं।

PunjabKesari

इन तस्वीरों को एक्ट्रेस के पति ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। शेयर की तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा-पेश है #DEVI राठौर ❤️❤️❤️ करनी मां का कृपया  उन्हें आशीर्वाद दें। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

 

प्रीमैच्योर थी बेबी 

संगीता घोष ने बताया- देवी का जन्म पिछले साल 25 दिसंबर से पहले हुआ था। यह एक चिंताजनक समय था क्योंकि उस पहले एक प्रीमैच्योर बेबी थी और वह 15 दिनों के लिए एनआईसीयू में थी। ऐसा नहीं है कि हमने खबर छुपाई लेकिन हमने तब तक इसके बारे में बात नहीं करने का फैसला किया जब तक हमें सही समय नहीं लगा।

PunjabKesari

संगीता घोष फिलहाल मां बनने का आनंद ले रही हैं, तब भी उन्हें यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है। संगीता घोष बताती हैं- 'कभी-कभी, यह इतना अवास्तविक लगता है कि मैं अपने पति से चुटकी काटने लेने के लिए कहती हूं। देवी बहुत खुशमिजाज बच्ची है और मेरे पति (बिजनेसमैन राजीव शैलेंद्र सिंह) की कॉपी है। मैंने गायत्री मंत्र का पाठ किया, जब मैंने उसे पहली बार हाथ में पकड़ा... उसने आंखें खोलीं और मुस्कुरा दी। मैं उस पल को कभी नहीं भूल सकती।'

PunjabKesari

बताते चलें देवी के जिंदगी में आने से पहले, संगीता का 2015 में मिसकैरेज हो गया था। 'मैं यह नहीं बता सकती कि अनुभव कितना बुरा था। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था और मैं सोचती थी कि यह मेरे साथ कैसे हो गया। एक ऐसे जीवन को खोने की कल्पना भी कैसे कर सकते हैं जो आपके अंदर पल रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!