संगीता बिजलानी के फार्महाउस में चोरी, दरवाजा और खिड़की की ग्रिल तोड़ कीमती सामना लेकर रफूचक्कर हुए चोर

Edited By Smita Sharma, Updated: 19 Jul, 2025 11:03 AM

sangeeta bijlani pune farmhouse items stolen doors windows damaged

एक्ट्रेस संगीता बिजलानी को भारी नुकसान हो गया है। उनके पुणे जिले के मावल स्थित फार्महाउस में तोड़फोड़ की घटना सामने पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार, 19 जुलाई को यह जानकारी दी है। अधिकारी के अनुसार, यह घटना तब सामने आई, जब एक्ट्रेस चार महीने बाद...



मुंबई:  एक्ट्रेस संगीता बिजलानी को भारी नुकसान हो गया है। उनके पुणे जिले के मावल स्थित फार्महाउस में तोड़फोड़ की घटना सामने पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार, 19 जुलाई को यह जानकारी दी है। अधिकारी के अनुसार, यह घटना तब सामने आई, जब एक्ट्रेस चार महीने बाद टिकोना गांव स्थित अपने फार्महाउस पहुंची थीं।

PunjabKesari

पुणे ग्रामीण पुलिस को दी गई शिकायत में संगीता बिजलानी ने बताया कि फार्महाउस का मुख्य दरवाजा और खिड़की की ग्रिल टूटी हुई मिली थी।एक टेलीविजन गायब था और कई घरेलू सामान जैसे पलंग, फ्रिज और सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए थे। 

PunjabKesari


एक्ट्रेस ने पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल को लिखे आवेदन में कहा कि वह अपने पिता की तबीयत खराब होने के कारण फार्महाउस पर पिछले कुछ महीनों से नहीं आ सकी थीं।

संगीता बिजलानी ने बताया था 'आज मैं अपनी दो हाउस हेल्पर्स के साथ फार्महाउस पहुंची। वहां पहुंचकर देखा कि मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर जाने पर खिड़की की ग्रिल टूटी हुई मिली, एक टीवी गायब था और दूसरा टूटा हुआ था।' उन्होंने बताया कि ऊपर की मंजिल में सब कुछ बिखरा हुआ था। बेड टूटे हुए थे और कई सामान और कीमती वस्तुएं या तो गायब थीं या तोड़ दी गई थीं।

लोनावला पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक दिनेश तायडे ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक टीम मौके पर भेजी गई है।उन्होंने कहा- 'जैसे ही नुकसान और चोरी का आकलन पूरा होगा हम औपचारिक रूप से FIR दर्ज करेंगे।'

  


 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!