बेहद गोलू मोलू हैं सना खान ने छोटे बेटे सैय्यद हसन, पति अनस और बच्चों संग केक काटकर मनाई ईद

Edited By Smita Sharma, Updated: 01 Apr, 2025 02:02 PM

sana khan son saiyad hasan picture former actress celebrate eid

'बिग बॉस' से फेमस हुईं सना खान ने 2020 में  इंडस्ट्री छोड़ दी थी और धर्म को पूरी तरह से अपना लिया था। हालांकि सना सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। नवंबर, 2024 में उन्होंने दूसरे बेटे सैय्यद हसन जमील को जन्म दिया था।

मुंबई:  'बिग बॉस' से फेमस हुईं सना खान ने 2020 में  इंडस्ट्री छोड़ दी थी और धर्म को पूरी तरह से अपना लिया था। हालांकि सना सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। नवंबर, 2024 में उन्होंने दूसरे बेटे सैय्यद हसन जमील को जन्म दिया था।

PunjabKesari

उसके आने से लेकर उसके नामकरण की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। वहीं अब सना ने छोटे बेटे संग पहली ईद मनाई। उन्होंने फैंस के साथ सैयद हसन जामिल की तस्वीरें शेयर की जो कि पांच महीने का हो गया है।

PunjabKesari

उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें वह पूरे परिवार के साथ दिखाई दे रही हैं। सना की गोद में दूसरा बेटा है, जो एकदम गोलू-मोलू-सा है। सना खान ने हसन का चेहरा हाथ से छिपाया हुआ है लेकिन थोड़ा-बहुत भी जो दिखाई दे रहा है उसमें ऐसा लग रहा है कि वह अपनी मां की तरह ही है।

PunjabKesari

 

वहीं पति अनस की गोद में बड़ा बेटा तारिक जमील है। दोनों बच्चों ने एक पोशाक पहनी है जिस पर उर्दु में कुछ लिखा हुआ है। दोनों एंजॉय कर रहे हैं। खेल रहे हैं।  इन तस्वीरों में सना ने नीले रंग का अबाया पहना है और उसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं।

PunjabKesari

एक फोटो में तो एक्ट्रेस ने अपने हाथ की मेहंदी भी दिखाते हुए लोगों को 'ईद मुबारक' कहा है और छोटे बेटे का फेस कवर किया हुआ है। सना ने ईद पर केक भी काटा। कैप्शन में सना ने लिखा- 'ईद मुबारक। अल्लाह हमसे और आपसे दुआएं कबूल करे। अल्लाह आपको इस मुबारक मौके पर शांति, अच्छा स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि से नवाजे।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)


गौरतलब है कि सना नेने पांच साल पहले इंडस्ट्री छोड़ दी थी। उन्होंने 2020 में फिल्मी दुनिया को अलविदा कह गुजरात के रहने वाले बिजनेसमैन अनस सैय्यद से निकाह कर लिया था। जुलाई 2023 में सना पहली बार मां बनी थीं और उन्होंने अपने बेटे तारिक का स्वागत किया था। अब वह और अनस दो बच्चों के माता-पिता बन गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

169/8

20.0

Gujarat Titans

95/1

11.2

Gujarat Titans need 75 runs to win from 8.4 overs

RR 8.45
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!