न्यूलीवेड सना खान ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, सिर पर मोगरे और गुलाब के फूलों का सहरा सजा दिए पोज

Edited By suman prajapati, Updated: 30 Dec, 2020 04:07 PM

sana khan shares her beautiful photos

एक्ट्रेस सना खान ने भले ही फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली हो, लेकिन वो शादी के बाद अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के चलते सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो सिर पर गुलाबों का सेहरा...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सना खान ने भले ही फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली हो, लेकिन वो शादी के बाद अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के चलते सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो सिर पर गुलाबों का सेहरा लगाए नजर आ रही हैं। सना की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस को भी खूब पसंद आ रही हैं।

PunjabKesari


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पिंक और व्हाइट कलर के फूलों को अपने बालों पर सजाए कितनी खूबसूरत लग रही हैं। इन फूलों के साथ सना की खूबसूरती और भी कहर ढा रही है।

PunjabKesari

 

प्रिंटेड दुपट्टे और न्यूड मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कमप्लीट किया हुआ है और किलर स्माइल के साथ पोज दे रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

PunjabKesari


इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सना ने कैप्शन में लिखा, "मैं अपनी शादी में हमेशा से इसे पहनना चाहती थी लेकिन मैं इसे ऑर्डर करना भूल गई। मेरी नसरीन दीदी को थैंक्यू, जिन्होंने मुझे ये मेरे निकाह के दिन दिया, भले ही मैंने इसे पहनने में दो दिनों की देरी कर दी। लेकिन देखो अभी भी ये कितना फ्रैश है।"

PunjabKesari


बता दें फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाली सना खान ने अक्टूबर के महीने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी और इसके पीछे इस्लाम के रास्ते पर चलने का कारण बताया था।

PunjabKesari

 

इसके बाद 20 नवंबर को एक्ट्रेस ने गुजरात के मुफ्ती अनस सैयद संग निकाह रचा लिया था। जिसके बाद वो अपने पति संग कभी रोमांटिक तो कभी मस्तीभरी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!