अपनी फिल्म के स्टाइल में समांथा और नागा चैतन्य ने की दूसरी शादी, दिल जीत लेंगी तस्वीरें

Edited By Punjab Kesari, Updated: 08 Oct, 2017 12:53 PM

samantha and naga chaitanya catholic wedding ceremony

टॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल नागा चैतन्य और समंथा रुथ की शादी किसी फेयरीटेल वेडिंग से कम नहीं रही।

मुंबई: टॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल नागा चैतन्य और समंथा रुथ की शादी किसी फेयरीटेल वेडिंग से कम नहीं रही। शुक्रवार को कैथोलिक रीति रिवाज से उन्होंने दोबारा शादी की। इससे पहले दोनों ने हिंदू रिवाज से शादी की थी।

PunjabKesari

दोनों ही शादियों में इस कपल को देखकर लगा जैसे ये एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। कैथोलिक वेडिंग में दोनों का लुक उनकी फिल्म 'ये माया चेसाव' की याद दिलाता है। 7 साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहा ये कपल अब जन्मों जन्मांतर के लिए एक हो गया है। गोवा में धूमधाम से दोनों की शादी का फंक्शन हुआ।

PunjabKesari

कैथोलिक ब्राइड के अवतार में समंथा डॉल लग रही थीं। व्हाइट कलर का उनका ये गाउन उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। वहीं दूल्हे नागा चैतन्य सूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। जन्मों-जन्मांतर के लिए एक-दूजे के होने के बाद इस कपल की खुशी का ठिकाना ना था। 9 अक्टूबर को हैदराबाद में ग्रैंड रिसैप्शन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें टॉलीवुड के तमाम सेलेब्र‍िटी शामिल होंगे। रात को पार्टी की ये तस्वीरें हैं। जहां नागा चैतन्य अपने दोस्तों के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

खबरों की मानें तो समांथा और नागा अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी करके 40 दिन लंबे हनीमून पर जाएंगे। हनीमून से लौटने के बाद समंथा शिवकार्तिकेयन की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। 3 दिन के सेलिब्रेशन के बाद समंथा और नागा चैतन्य अपने फिल्मों से जुड़ा काम खत्म करेंगे।

PunjabKesari

शादी के बाद समंथा की पहली फिल्म राजू गरी गाधी-2 13 अक्टूबर को रिलीज होगी। वहीं नागा चैतन्य सव्यासांची की शूटिंग शुरू करेंगे। दोनों की पहली मुलाकात 2009 में फिल्म 'ये माया चेसाव' के सेट पर हुई थी। यह सामंथा की पहली फिल्म थी। इसी दौरान इनके प्‍यार की शरुआत हुई। इसी साल 29 जनवरी को दोनों की सगाई हुई थी।

PunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!