Edited By Smita Sharma, Updated: 17 Nov, 2021 02:32 PM

बाॅलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। उनके वीडियो और तस्वीरें कुछ ही समय में वायरल हो जाती हैं। उनसे जुड़े छोटी सी छोटी खबर आग की तरह फैल जाती है। ऐसी ही एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल...
मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। उनके वीडियो और तस्वीरें कुछ ही समय में वायरल हो जाती हैं। उनसे जुड़े छोटी सी छोटी खबर आग की तरह फैल जाती है। ऐसी ही एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे सुन हर कोई हैरान हो रहा है। दरअसल, उम्र में कम तैमूर बुरा आदमी बन बैंक लूट कर सभी के पैसे भी चुराना चाहते हैं। यह लीक हुई खबर नहीं है बल्कि खुद सैफ अली खान ने पूरी दुनिया को यह बात बताई है। रानी मुखर्जी के साथ बातचीत के दौरान सैफ ने यह पूरी कहानी बताई।
हाल ही में फिल्म बंटी और बबली 2 के प्रमोशन के लिए पहुंचे सैफ ने इस बारे में बात करते हुए कहा- अजय देवगन की ‘तानाजी’ रिलीज होने के बाद नकली तलवार लेकर वो गुस्से में लोगों के पीछे दौड़ता था। सैफ अली खान की ये बात सुनकर रानी मुखर्जी अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं। रानी मुखर्जी कहती हैं-'ये सबसे बेहतरीन चीज है जो वो अभी कर सकता है। सैफ अली खान ने कहा-नहीं, हमें नहीं पता कि हम क्या कर रहे हैं, बस बेहतर की उम्मीद कर सकते हैं।'

सैफ ने आगे कहा- 'मैं कहता रहता हूं कि यह अच्छा आदमी है, यह बढ़िया रोल है लेकिन वह (तैमूर) तो बुरा आदमी बनना चाहता है और किसी बैंक को लूटना चाहता है। वह कहता हैकि मैं हर आदमी का पैसा चुरा लेना चाहता हूं।' इस पर रानी ने कहा- लगता है कि वह दूसरी ही दिशा में जा रहा है।' सैफ ने कहा कि उन्होंने यह चीजें करीना के हाथ में सौंप रखी हैं और कहा है कि इसका कोई सॉल्यूशन निकालें।

सैफ अली खान और करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर हैं। इस साल करीना कपूर खान ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने जहांगीर अली खान रखा है।
बता दें कि 'बंटी और बबली 2' में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी, शरवरी वाघ और पंकज त्रिपाठी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का डायरेक्शन वरुण वी शर्मा ने किया है और यह 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।