'बचपन का प्यार' फेम सहदेव दिरदो के चेहरे पर लौटी मुस्कान, 8 दिन बाद कल अस्पताल से डिस्चार्ज होगा लिटल स्टार

Edited By suman prajapati, Updated: 06 Jan, 2022 05:45 PM

sahdev dirdo recovered after injured in a road accident

''बचपन का प्यार'' गाना गाकर फेमस हुए सहदेव दिरदो की हेल्थ को लेकर अपडेट सामने आया है। 8 दिन पहले सहदेव को सड़क हादसे में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें रायपुर के बालाजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि अब लिटिल स्टार की तबीयत में काफी...

बॉलीवुड तड़का टीम. 'बचपन का प्यार' गाना गाकर फेमस हुए सहदेव दिरदो की हेल्थ को लेकर अपडेट सामने आया है। 8 दिन पहले सहदेव को सड़क हादसे में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें रायपुर के बालाजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि अब लिटिल स्टार की तबीयत में काफी सुधार आ गया है। स्वस्थ होने के बाद उन्हें  अस्पताल से शुक्रवार यानि कल डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। हाल ही में डॉक्टर्स की टीम के साथ सहदेव की नई तस्वीर सामने आई है, जो काफी वायरल हो रही है। 


सामने आई तस्वीर में सहदेव दिरदो अपने करीबी और डॉक्टर के साथ विकटरी का साइन देते हुए पोज दे रहे हैं। इस दौरान सहदेव के चेहरे पर स्माइल भी दिख रही है। फैंस सहदेव की इस तस्वीर को देख काफी खुश हो रहे हैं।

PunjabKesari


सहदेव की हालत को लेकर डॉक्टर देवेंद्र नायक ने बताया कि चोट की वजह से सहदेव के सिर और आंखों के पास खून के थक्के जम गए थे। उसे फ्रैक्चर भी हुआ था, सहदेव के फ्रैक्चर्स का ऑपरेशन किया गया। अब वह बिल्कुल ठीक है, सहदेव को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्‌टी दे दी जाएगी।

बता दें, 8 दिन पहले बाइक पर बैठे सहदेव दिरदो का शबरी नगर के पास अचानक एक्सीडेंट हो गया थी। बाइक पर पीछे बैठने की वजह से हादसे में सहदेव को गंभीर चोटें आईं थी, जिसके बाद उन्हें फौरन सुकमा जिला अस्पताल ले जाया गया था। 

 

बता दें, सहदेव दिरदो ने बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ गाना गाकर काफी फेमस हुए हैं। एक्सीडेंट के बाद बादशाह ने उनका फुल सपोर्ट किया और उनकी टीम के लोग भी लगातार सहदेव के परिजनों से संपर्क में बने हुए थे।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!