हार्ट अटैक के चलते कन्नड़ आरजे रचना का निधन, 39 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Edited By Smita Sharma, Updated: 23 Feb, 2022 10:27 AM

rj rachana dies of cardiac arrest at 39

बी-टाउन इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि लोकप्रिय कन्नड़ रेडियो जॉकी रचना का मंगलवार दोपहर आकस्मिक निधन हो गया।  रेडियो जाॅकी हार्ट अटैक के चलते महज 39 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं।  जानकारी के मुताबिक जेपी नगर...

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि लोकप्रिय कन्नड़ रेडियो जॉकी रचना का मंगलवार दोपहर आकस्मिक निधन हो गया।  रेडियो जाॅकी हार्ट अटैक के चलते महज 39 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं।

PunjabKesari

 जानकारी के मुताबिक जेपी नगर के अपने फ्लैट में रहने वालीं रचना को सीने में दर्द की शिकायत के बाद पास अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं आरजे के अचानक हुए निधन की खबर सामने आते ही सभी सदमे में हैं। कन्नड़ टीवी जगत के कई कलाकारों ने युवा आरजे के निधन पर शोक व्यक्त किया।

PunjabKesari

वहीं रचना के साथी आरजे और डांसिंग स्टार सीजन 1 के कंटेस्टेंट आरजे प्रदीप ने भी अपनी दोस्त के अचानक हुए निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर कहा-'आपकी आत्मा को शांति मिले आरजे रचना। वह निश्चित रूप से नम्मा बेंगलुरू की सबसे अच्छी जॉकी में से एक थीं। इस छोटी उम्र में दिल का दौरा, यह क्या हो रहा है?'

इसके अलावा पूर्व आरजे और एक्ट्रेस सुजाता अक्षय ने भी रचना के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-' विश्वास नहीं हो रहा है। ओम शांति। हमारी दोस्ती हमेशा याद रहेगी।'

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!