Edited By suman prajapati, Updated: 15 Jul, 2025 12:42 PM

फेमस आरजे और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड महवश अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। खबरें हैं कि रूमर्ड कपल विदेश में एक साथ वक्त बिता रहा है। इसी बीच हाल ही में महवश ने लंदन को लेकर एक बेहद कंट्रोवर्शियल ओपिनियन दिया और अपने साथ हुई...
मुंबई. फेमस आरजे और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड महवश अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। खबरें हैं कि रूमर्ड कपल विदेश में एक साथ वक्त बिता रहा है। इसी बीच हाल ही में महवश ने लंदन को लेकर एक बेहद कंट्रोवर्शियल ओपिनियन दिया और अपने साथ हुई चोरी की घटना का खुलासा किया है।
आरजे महवश ने लंदन की तुलना चांदनी चौक से कर डाली और बताया कि उनका यहां का एक्सपीरियंस कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। आरजे महवश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘सच में, लंदन, UK का चांदनी चौक है। पैर रखने की जगह नहीं है। जितनी भीड़ उतना ही कूड़ा। ऊपर से यहां इतने चोर हैं।’

आगे महवश ने बताया कि कैसे लंदन में उनका ब्रेसलेट चोरी हो गया? उन्होंने लिखा, ‘मेरे हाथ से ब्रेसलेट उतार ले गया और ऐसा बस एक बार छोटा सा टकराया बस और ब्रेसलेट गायब। मैंने भी सोचा जाने दो यार 220 का ही था, पर कसम से मेरे टिकट के पैसे वापस दो।’
बता दें, एक्ट्रेस धनश्री वर्मा से अलग होने के बाद क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का नाम अब महवश के साथ नाम जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों की एक्टिविटी देखकर लोग इनकी नजदीकियों को लेकर कयास लगाने लगे हैं। कभी दोनों की साथ में तस्वीरें वायरल होती हैं, तो कभी एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट्स नजर आते हैं।