रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने दोस्तों संग की धमाकेदार वीकेंड पार्टी, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियोज

Edited By Parminder Kaur, Updated: 01 Feb, 2021 11:15 AM

riteish deshmukh and genelia dsouza weekend party with friends video viral

एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने सेटर्डे नाइट को जबरदस्त पार्टी की है। रितेश और जेनेलिया ने ये पार्टी अपने दोस्तों आशीष चौधरी, शमिता बंगारगी, ''कुमकुम भाग्य'' स्टार शब्बीर अहलूवालिया और उनकी वाइफ कांची कौल के साथ की है। जिसके वीडियोज रितेश...

मुंबई. एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने सेटर्डे नाइट को जबरदस्त पार्टी की है। रितेश और जेनेलिया ने ये पार्टी अपने दोस्तों आशीष चौधरी, शमिता बंगारगी, 'कुमकुम भाग्य' स्टार शब्बीर अहलूवालिया और उनकी वाइफ कांची कौल के साथ की है। जिसके वीडियोज रितेश और जेनेलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। जो खूब धमाल मचा रहे हैं।

PunjabKesari
वीडियोज में सभी दोस्त मिलकर खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। सभी दोस्त मराठी हिट फिल्म 'सैराट' का फेमस सॉन्ग 'झिंगाट पर झूम-झूम कर नाच रहे हैं। वीडियो में पहले जेनेलिया, कांची और शमिता नाच रही होती हैं।

फिर रितेश और शब्बीर अहलूवावलिया आगे आकर नाचने लगते हैं। फिर सभी मिलकर तहलका मचाने लगते हैं। कुछ डांस करते-करते गिर जाते हैं। फैंस इस मजेदार वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

काम की बात करें तो रितेश आखिरी बार फिल्म 'बागी 3' में नजर आए थे। अब रितेश 'बच्चन पांडे', 'हाउसफुल 5' और 'छत्रपति शिवाजी' जैसी फिल्मों में काम करते नजर आएंगे।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!