अब विकिपीडिया पर रणबीर-आलिया को मिला ऑफिशियली पति पत्नी का टाइटल

Edited By Parminder Kaur, Updated: 15 Apr, 2022 12:34 PM

ranbir kapoor and alia bhatt got official husband wife on wikipedia

एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सात फेरे लेकर जन्मों-जन्मों के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। इस खुशी के मौके पर खूब लड्डू बांटे जा रहे हैं। इस बीच विकिपीडिया ने भी आलिया और रणबीर को ऑफिशियली...

मुंबई. एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सात फेरे लेकर जन्मों-जन्मों के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। इस खुशी के मौके पर खूब लड्डू बांटे जा रहे हैं। इस बीच विकिपीडिया ने भी आलिया और रणबीर को ऑफिशियली पति पत्नी का घोषित कर दिया है।

PunjabKesari
वेबसाइट विकिपीडिया ने इस कपल के नाम के आगे पति-पत्नी का टाइटल एड कर दिया है। गूगल पर आलिया भट्ट का नाम सर्च करने पर उनका 'बायो' खुलेगा, जिसमें एक स्पाउस का कॉलम होता है। अब इस जगह पर रणबीर कपूर का नाम लिखा हुआ देखा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर रणबीर का नाम सर्च करने उनका 'बायो' खुलता है, जिसमें एक्टर का पूरा नाम, काम, परिवार और जन्मदिन दिखाई देता है। इसी के साथ स्पाउस कॉलम में आलिया भट्ट का नाम लिखा दिख रहा है। इसका मतलब विकिपीडिया ने भी अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को ऑफिशियली पति पत्नी मान लिया है।

PunjabKesari
बता दें आलिया और रणबीर 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को अक्सर एक-साथ स्पॉट भी किया जाता था। अब आलिया और रणबीर शादी के बाद हमेशा के लिए एक हो गए हैं। कपल ने इस दिन का बेसब्री से इंतजार किया। दोनों एक-साथ काफी खुश हैं। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!