Throwback Pic: 'सीता' ने शेयर की स्वयंवर से पहले की तस्वीर, बहनों संग ऐसे दिए थे पोज

Edited By Smita Sharma, Updated: 17 Apr, 2020 01:39 PM

ramayan sita aka dipika chikhlia share throwback picture from swayamvar

लाॅकडाउन की वजह से दूरदर्शन के कई पुराने धारावाहिकों का प्रसारण फिर से शुरू हो गया है। इनमें रामानंद सागर का सीरियल ''रामायण'' सबसे ज्यादा सुर्खियां में हैं। शो की लोकप्रियता इतनी है कि रामायण के कई कलाकार तो लगातार ट्रेंडिंग में बने हुए हैं। कुछ...

मुंबई: लाॅकडाउन की वजह से दूरदर्शन के कई पुराने धारावाहिकों का प्रसारण फिर से शुरू हो गया है। इनमें रामानंद सागर का सीरियल 'रामायण' सबसे ज्यादा सुर्खियां में हैं। शो की लोकप्रियता इतनी है कि रामायण के कई कलाकार तो लगातार ट्रेंडिंग में बने हुए हैं। कुछ समय से गुमनामी में जी रहे रामायण के कलाकारों को एक बार फिर से स्टारडम मिल रहा है। ऐसे में ये कलाकार अपनी लोकप्रियता को भुनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है।

PunjabKesari

पिछले दिनों रामायण के सेट से सभी कलाकारों की तस्वीर सामने आई थी। वहीं अब रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने एक नई तस्वीर शेयर की है।

PunjabKesari

इस तस्वीर में वह सीता के रुप में अपनी बहनों के साथ दिख रही हैं। यह तस्वीर रामायण में स्वयंवर से पहले की है। दीपिका ने जब सीता का रोल किया था उस समय उनकी उम्र 15-16 साल थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- गर्ल पावर। सीता जी अपनी बहनों के साथ। 

PunjabKesari

बता दें वाल्मीकि रामायण के अनुसार सीता की एक बहन उर्मिला थी जो कि लक्ष्मण की पत्नी बताई गईं हैं। इस तस्वीर में सीता जी के साथ मांडवी भी दिखाई दे रही हैं जो भरत की पत्नी थीं। इस तस्वीर को फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है। फैंस कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें कि इससे पहले दीपिका ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो रावण का किरदार निभाने वालेअरविंद त्रिवेदी के साथ दिखाई दे रही हैं। तस्वीर तब की है जब दीपिका और अरविंद त्रिवेदी पहली बार संसद पहुंचे थे।

PunjabKesari

बता दें कि 90 के दशक में दीपिका बहुत लोकप्रिय थीं। इसी के चलते साल 1991 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर वड़ोदरा लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था। दीपिका इन दिनों ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन फैंस के साथ रामायण से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर कर रही हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!