'रामायण' से पहले इस सीरियल में काम कर चुके हैं टीवी के 'लक्ष्मण और सीता', वायरल तस्वीर में दिखे बेहद करीब

Edited By Smita Sharma, Updated: 26 Apr, 2020 11:54 AM

ramayan laxman aka sunil shared old picture with dipika from vikram aur betal

रामानंद सागर की ''रामायण'' ने दीपिका चिखलिया, अरुण गोविल और सुनील लहरी   को रातोंरात मशहूर कर दिया था। हाल ही में ''रामायण'' के दोबारा प्रसारण के दौरान सुनील लहरी ने साथ दीपिका के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है।दीपिका चिखलिया ने ये तस्वीर अपनी...

मुंबई: रामानंद सागर की 'रामायण' ने दीपिका चिखलिया, अरुण गोविल और सुनील लहरी   को रातोंरात मशहूर कर दिया था। हाल ही में 'रामायण' के दोबारा प्रसारण के दौरान सुनील लहरी ने साथ दीपिका के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को सुनील ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं दीपिका चिखलिया ने ये तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। तस्वीर में सुनील लहरी और दीपिका एक साथ नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा-'क्रम और बेताल।' बता दें कि 'रामायण' से पहले दीपिका और सुनील ने रामानंद सागर के 'विक्रम और बेताल' में काम किया था दीपिका ने उन्हीं दिनों को याद करते हुए अपनी और सुनील की तस्वीर शेयर की है। 

PunjabKesari

'विक्रम और बेताल' सीरियल साल 1988 में प्रसारित किया गया था। इस सीरियल में दीपिका और सुनील के अलावा अरुण गोविल भी थे। इसमें अरुण राजा विक्रमादित्य के किरदार में थे जबकि दीपिका और सुनील ने इसमें कई किरदार निभाए थे। 

PunjabKesari

'विक्रम बेताल' के बाद बनाई रामायण

टीवी से पहले रामानंद सागर सिनेमाजगत में सक्रिय थे। अचानक उनका मन बदला और उन्होंने टीवी के क्षेत्र में कदम रखना का फैसला लिया। बहुत लोगों को रामानंद सागर का ये फैसला सही नहीं लगा। इन्होंने तय किया कि वो 'रामायण' बनाएंगे। रामायण बनाने के लिए रामानंद को फंड्स नहीं मिल रहे थे। इसका कारण ये था कि लोगों को नहीं लगता था कि मुकुट और पूंछ वाला कॉन्सेप्ट चलेगा। जब 'रामायण' के लिए फंड्स नहीं जुटा पाए तो उन्होंने 1986 में 'विक्रम बेताल' शो शुरू कर दिया। यह शो काफी हिट हुआ। इस शो के हिट होने के बाद रामांनद सागर को 'रामायण' के लिए फाइनेंसर्स मिलने लगे। एक इंटरव्यू में रामानंद सागर ने बताया था कि उस समय 'विक्रम बेताल' का एक एपिसोड बनाने में एक लाख रुपए लगते थे। बता दें कि रामायण के दोबार प्रसारण होने पर भी इस सीरियल को उतना ही प्यार मिल रहा है जैसे पहले मिलता था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!